Latest Updates
-
International Tea Day 2026: ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपए, जानें क्या है खासियत -
International Tea Day 2026 Shayari: चाय है सुकून...अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर टी लवर्स को भेजें ये मजेदार शायरी -
Summer Health Tips For Kids: चिलचिलाती धूप और लू से बच्चों को बचाना है तो डाइड में शामिल करें ये 7 चीजें -
Rajasthani Festive Dal Baati Churma Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक राजस्थानी स्वाद -
Green Tea Vs Black Coffee: ग्रीन टी या ब्लैक टी, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से -
गर्मी में क्यों बढ़ जाती है पाइल्स की तकलीफ? ये हैं बवासीर को कंट्रोल करने के अचूक उपाय -
International Tea Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस? जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व -
National Anti-Terrorism Day Quotes: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर पढ़ें वीरों के साहस के प्रेरणादायक कोट्स -
Crispy Layers Trick Lachha Paratha Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा कुरकुरा और परतदार पराठा -
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य
किचन के स्पंज को कीटाणु मुक्त कैसे करें?
रसोई में काम आने वाला स्पंज आमतौर पर बर्तन धोने, रसोई उपकरणों की सफाई और फैले हुए भोजन को पोंछने आदि जैसे अनेक सफाई के कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। यह गद्देदार फोम का बना होता है जिससे यह तरल को अवशोषित कर लेता है और हर आकार में मिल जाता है। स्पंज कच्चे अंडे, मांस और सब्जियों से हानिकारक रोगजनकों, वायरस और रोगाणुओं को फैला सकता है|
नियमित रूप से किचन स्पंज को यदि साफ़ नहीं किया जाए तो यह साल्मोनेला और हेपेटाइटिस ए फैला सकता है। साप्ताहिक रूप से स्पंज को धोकर और जीवाणुरहित करके प्रदूषण को रोका जा सकता है और रसोई का वातावरण बिमारी मुक्त और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

निर्देश
1. गंदगी और खाने के टुकड़ों को हटाने के लिए स्पंज को ठन्डे पानी में डाल दें। इसे मरोड़कर अतिरिक्त पानी निकल दें।
2. 1 कटोरें में 1/2 कप ठंडा पानी डालें, और इसमें स्पंज को डालें।
3. इस कटोरे को माइक्रोवेव में उच्चतम तापमान पर दो मिनट के लिए रखें। माइक्रोवेव को निर्माता के निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल करें।
4. कटोरे को माइक्रोवेव से निकालने से पहले इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
5. स्पंज को हटाने से पहले पानी को अच्छी तरह ठण्डा हो जाने दें।
संकेत
- आप माइक्रोवेव में डिश वाश को सुखाने के तरीके को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अपने आपको जलने से बचाते हुए कटोरे को सावधानी से संभाल कर पकड़ें।



Click it and Unblock the Notifications