Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेक्यूम क्लीनर्स: फायदे और नुकसान
पहला वेक्यूम क्लीनर भारी भरकम और जटिल यंत्र था जो दो लोगों की मदद से चलता था। पर आजकल कई बदलाव के बाद वेक्यूम क्लीनर दूरबीन संलग्न होते हैं और इसमें हेपा फ़िल्टर होते हैं जो वातावरण से एलर्जी पैदा करने वाले तत्व को हटा देते हैं। जब आप वेक्यूम क्लीनर खरीद रहे हों तो अपने बजट के साथ साथ घर की फ्लोरिंग, लोगों का चलना और घिसाव का ध्यान रखें। अच्छे बने वेक्यूम क्लीनर जिसके पुर्जे मेटल और टिकाऊ प्लास्टिक पार्ट्स से बने हों वही लें।
कनस्तर वेक्यूम क्लीनर- कनस्तर वेक्यूम क्लीनर में कई बार खम्भे के आकार वाले वेक्यूम क्लीनर से ज्यादा खींचाव होता है और यह लम्बे समय तक चलता है। कनस्तर वेक्यूम क्लीनर में पाया जाने वाला लम्बा पाइप कमरे में रखे साज सामान, सीढ़ियों, पर्दों को तो अच्छे से साफ करता ही है साथ में सोफे और बेड के नीचे भी पहुँच जाता है।

कुछ कनस्तर वेक्यूम क्लीनर, टाइल फ्लोर के हिसाब से अपना बीटर बार बंद कर लेते हैं ताकि सख्त धरातल का नुकसान न हो। कनस्तर वेक्यूम क्लीनर की एक कमी यह है कि यह खम्भे के आकार वाले वेक्यूम क्लीनर से ज्यादा बोझीला साबित हो सकता है। इसमें वेक्यूम बैग्स भी छोटे होते हैं जिसको नियमित रूप से बदलने की ज़रुरत पड़ती है।
खम्भे के आकार वाला वेक्यूम क्लीनर- यह वेक्यूम क्लीनर इस्तमाल करने में आसान होता है और यह कालीन भी अच्छी तरह साफ करता है। इसमें एक पाइप होता है जो जोड़ा और निकाला जा सकता हो और जिससे साज सामान और सीढ़ियों को साफ किया जा सके।
गीला/सूखा वेक्यूम क्लीनर- गीले/सूखे वेक्यूम क्लीनर को कभी-कभी शॉप वैक्स के नाम से भी बुलाते हैं और यह भारी सामान को साफ करने में और कई बार गीले फर्श को साफ करने में मदद करता है जो साधारण वेक्यूम क्लीनर नहीं कर पाता। इन मशीनों में बड़ा कनस्तर होता है और कोई बैग नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
