Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बारिश में घुस आए घर में चूहें, इन आसान तरीकों से भगाएं

बारिश आते ही घरों में चूहों का आतंक शुरु हो जाता है। बारिश से बचने के चक्कर में अक्सर चूहें भी अपने लिए जगह ढूंढतें हुए घरों में बिल बनाकर रहने लगते है। चूहें जिस घर में भी घुसते हैं वहां नुकसान जरुर करते हैं। घर का नुकसान तो अलग बात है, इनसे कई तरह की बीमारियां होने का भी डर लगा रहता है। हाल ही में चूहों के वजह से लेप्टोस्पायरोसिस के मुंबई में गंभीर कैसेज देखने को मिलें।
चूहों को मारने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली कई दवाईयों का भी प्रयोग करते हैं लेकिन ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।

बिना दवाईयों के उपयोग भी आप घर में मिलने वाली कई ऐसी चीजों की मदद से चूहों को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
प्याज
प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से ये घर छोड़कर चले जाएंगे।
बाल
इंसान के बाल भी चूहों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।
गोबर
चूहों के बिलों के पास गोबर रख दें, इसे खाने के बाद चूहें पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।
तेजपत्ता
चूहें तेजपत्ते की मीठी खुश्बू से जल्द खींचे चले आते है, जिसका नतीजा ये होताहै कि इसे खाते है इसके विषैले तत्व (चूहों के लिए) की वजह से वो मर जाते हैं।
पुदीना
घर में जिस जगह से चूहा प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।
बिल्ली
ये तो हर कोई जानता है कि बिल्ली और चूहों की बनती नहीं है। बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। जिस घर में बिल्ली होती है वहां चूहें फटकते भी नहीं है।
काली मिर्च
काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
फिटकरी
चूहों के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।
उल्लू के पंख
उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे



Click it and Unblock the Notifications