Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
माइक्रोफाइबर हो या फिर लेदर सोफा इन ट्रिक्स से करें क्लिन, नए की तरह आ जाएगी चमक

सोफा हम सभी के घर की शान होती है और हमारे लिविंग रूम का एक अहम हिस्सा भी होता है। यह हमारे घर को सुंदर बनाने के साथ उसे आरामदायक भी बनाने में मदद करता है। लोग अपने घर में सोफे का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जिस कारण ये जल्दी गंदा भी हो जाता है। कई बार लंबे समय तक सोफा साफ न करने से सोफे के कपड़े से बदबू भी आने लगती है। कई लोग सोफे को क्लिन करवाने के लिए उसे डाई क्लिन भी करवाते हैं, लेकिन ये बहुत महंगा होता है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए घर में ही सोफा साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं घर में रखें किसी भी तरह के सोफे को साफ करने के आसान ट्रिक्स के बारे में...
सोफा क्लिन करने के तरीके
1. फैब्रिक के सोफे को चमकाने का तरीका
फैब्रिक के सोफे को साफ करने के लिए आप सबसे पहले अपने सोफे के ऊपर और नीचे पानी में मिला हुआ बेकिंग सोडा छिड़क कर एक ब्रश की मदद से हल्के हाथों से सोफे को रगड़ें। अब तकरीबन एक घंटे के लिए अपने सोफे को ऐसे ही छोड़ दें। फिर वैक्यूम क्लीनर के यूज से अपने सोफे को क्लिन कर लें।
2. माइक्रोफाइबर सोफे को साफ करने का तरीका
अगर आपके घर में भी माइक्रोफाइबर का सोफा है तो इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोफे को साफ करने के लिए आपको बस एक छोटे कंटेनर में पानी लेकर उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश की मदद से सोफे पर दाग वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाकर सकुर्लर मोशन में दाग को हलके हाथ से क्लिन करें। आपको सोफे पर लगा किसी भी तरह का दाग आसानी से क्लिन हो जाएगा और आपको चमकता हुआ सोफा वापस मिल जाएगा।
3. लेदर सोफा क्लिन करने के लिए ट्राई करें ये ट्रिक
लेदर के सोफे को साफ करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। बल्कि इसको संभाल कर रखना ट्रिकी होता है। लेदर के सोफे को साफ करने के लिए आपको एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ बेकिंग सोडा और बर्तन साफ करने वाले डिटर्जेंट की कुछ बूंदें मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद लेदर सोफे पर स्प्रे बोतल से मिक्सर को स्प्रे करें और सर्कुलर मोशन में एक साफ कपड़े से अपने सोफे को हर तरफ से क्लीन करते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
