Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
दिवाली पर अपने घर को दें नया लुक, कम बजट में इस तरह भरे रंग

दिवाली नजदीक ही है, हम सभी अपने-अपने घरों की साफ-सफाई के साथ घर क सजाने में लगे हुए है। दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसकी तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। लोग अपने घर के फर्निचर से लेकर दिवारों को कलर करवाने तक कई तरह के बदलाव करवाए जाते हैं। इस दिन घर में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है। और घर को सजा कर उनका स्वागत किया जाता है, ताकि घर में सुख-समृद्धि आ सकें।
लेकिन घर की साफ-सफाई के साथ-साथ दिवाली के दिन आप आप लो बजट के साथ अपने घर को और ज्यादा सुंदर बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल की मदद से हम आपको कम पैसों में अपने घर को सुंदर और आकर्षित बनाने के कुछ आइडियाज बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है, इस दिवाली कैसे आप अपने घर को सजा सकते हैं।

LED लाइट्स से घर को करें रोशन
दीपावली का मतलब होता दीपों का दिन। इस दिन हर तरफ रंग बिरंगी रोशनी ही रोशनी होती है। ज्यादातर लोग अपने घर के बाहर LED लाइट्स लगाते हैं। लेकिन आप अपने घर को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए इन लाइटों को अपने घर के अंदर भी लगा सकते हैं। पर्दे के साथ दिवारों पर खिड़कियों पर फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर में केंडल्स, कलरफूल दीए भी जला सकते हैं। इससे कम बजट में आप अपने घर को जगमगा सकते हैं।

ताजे फूलों से महकाएं घर
दिवाली के दिन अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर में पौधों और फूलों को शामिल करें। इससे घर में एक खुशबू फैलेगी। इसके लिए आप फूटपाथ से गुलदस्ते खरीद सकते हैं। और गुलदस्ते में लगाकर अपने ड्रॉइंग रूम में रख सकते हैं। इस दिन लोग गेंदे के फूल और आम की पत्तियों से भी अपने घर को सजा सकते हैं। इनकी माला बनाकर अपने घर की दीवारों को सजा सकते हैं। इसे आपके घर की रौनक भी बढ़ेगी और चारों और खुशबू भी फैलेगी।

ट्रेडिशनल दिवाली सजावट के सामान करें यूज
घर के मैन गेट पर तोरण को लगा सकते हैं। इसके बिना दिवाली अधूरी लगती है। ऐसी चीजों से आप अपने घर को भी सजा सकते हैं। घर के अंदर और बाहर रंगो या फूलों की रंगोली बना सकते हैं।

घर के फर्नीचर को दे नया रंग
लिविंग रूम में रखे फर्नीचर्स को आप एक अलग रंग में दिखा सकते हैं। जैसे सोफे के कुशन के लिए आप रंग बिरंगे कवर ले सकते हैं। इससे आपके पूराने फर्नीचर को भी नया रूप मिल जाएगा।

मेटल के शो पीस
मेटल के शो पीस से आप अपने घर को एक युनिक लुक दे सकती हैं। पहले के समय में मेटल की चीजें ज्यादा यूज होती थी। मेटल से बनी चीजों का इस्तेमाल करने के लिए दिवाली से बेहतर समय क्या हो सकता है। अगर आप के पास कोई पूराने मेटल शो पीस या बर्तन हैं तो आप उससे अपने घर की सजावट के लिए रख सकते हैं। मेटल की थाली में पानी डाल कर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां औऱ दीए जला कर रख सकते हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
