Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हाथों में फीका पड़ गया मेहंदी का रंग, जाने कैसे घंटों में छुड़ाएं
हमारे देश में बिना मेहंदी के तीज त्योहार की रंगत नहीं आती है। मेहंदी के रंग को हर त्योहार और शादी के मौके पर शगुन के तौर पर देखा जाता है। त्योहार हो या फिर कोई भी रस्म, भारतीय समाज में हाथ-पैरों पर मेहंदी जरूरी लगाई जाती है। मेहंदी लगाने के कुछ दिनों तक तो हाथ व पैर बहुत खूबसूरत लगते हैं लेकिन जब मेहंदी का रंग धीरे-धीरे निकलने लगता है, उस समय वह अजीब-सी दिखने लगती है।
कई बार ऐसा भी होता है कि हाथों से पुरानी मेहंदी का रंग गया नहीं होता है और दूसरी बार मेहंदी लगाने को मौका आ जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं महंदी को निकालने के कुछ घरेलू उपाय -

नींबू लगाएं
अजीब-सी दिख रही मेहंदी को निकालने के लिए आप नींबू के दो टुकड़े करके उसे अपने हाथों-पैरों पर कुछ समय के लिए धीरे-धीरे मसाज करें। नींबू में ब्लीचिंग तत्व पाए जाते हैं, जिससे मेहंदी का रंग जल्दी हटने में मदद मिलती है।

टूथपेस्ट
जहां मेहंदी लगी है उस हिस्से पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर धीरे-धीरे रगड़ें, फिर हल्के गीले कपड़े से हाथ व पैर को साफ कर लें। इसे दिन में 2 बार दोहराएं।

नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू की ही तरह बेकिंग सोडा भी एक ब्लीचिंग एजेंट है। आप बेकिंग सोडा और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे हाथों और पैरों पर पांच मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें। हालांकि इसके बाद आपके हाथ व पैर थोड़े ड्राय हो जाएंगे इसलिए इसे आजमाने के बाद आप हाथ-पैरों पर मॉइश्चराइजर लगा लें।

एंटीबैक्टीरियल साबुन
ऐंटीबैक्टीरियल साबुन से बार-बार हाथ और पैर धोने से भी मेहंदी का रंग जल्दी फींका होता है।

हेयर कंडीशनर
बालों को सॉफ्ट बनाने के साथ ही कंडीशनर हाथों से छूटती मेहंदी को हटाने में भी काफी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
