Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Baking Soda Substitutes: घर में बेकिंग सोडा खत्म होने पर न हो परेशान, एक बार इन विकल्पों को करें ट्राई

बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट के रूप में भी जाना जाता है। बेकिंग सोडा का यूज किसी भी खाने की चीज में खमीर उठान के लिए किया जाता है। किसी भी बेक होने वाले फूड में, छोले राजमा को जल्दी पकाने के लिए, आटे या अन्य चीजों में खमीर उठाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग किया जाता है। यह एक रासायनिक खमीर के रूप में भी काम करता है, जो बेकिंग खाद्य पदार्थों को फैलाने और उसका आकार बढ़ने में मदद करता है। बेकिंग सोडा की मदद से आपका खाना मुलायम और फूला हुआ बनता है। अगर आप कुकिंग करते हैं, तो आपको बेकिंग सोडा का यूज खाना बनाने में बहुत अच्छे से पता होगा। ऐसे में अगर आपके घर में बेकिंग सोडा खत्म हो जाए, तो आप उसके सब्सीट्यूट का इस्तेमाल कर अपने खाने को तैयार कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए बेकिंग सोडा के कुछ ऐसे ही विक्लप लेकर आए हैं। जिन्हें आप खाना बनाने में यूज कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा के सब्सीट्यूट्स
1. बेकिंग पाउडर
बेकिंग सोडा के लिए बेकिंग पाउडर सबसे फेमस और सबसे आसान विक्लप है। बेकिंग सोडा के स्थान पर बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आप बेकिंग सोडा के मुकाबले बेकिंग पाउडर का दोगुना उपयोग करें। तभी आपको इसका बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।
2. एग व्हाइट
अक्सर लोग अंडे का सफेद भाग खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में एग व्हाइट आपके लिए बेकिंग सोडा के रूप में काम कर सकते है। आप बेकिंग सोडा न रहने पर एग व्हाइट का भी यूज अपने फूड में कर सकते हैं।
3. क्लब सोडा
अपने फूड में आप बेकिंग सोडा के स्थान पर क्लब सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके यूज से आपका खाना ज्यादा सॉफ्ट और फूला हुआ बनता है। इतना ही नहीं आपके खाने की मात्रा को बढ़ाने में भी ये काफी मदद करता है।
4. खट्टा दूध
खट्टा दूध बेकिंग सोडा का सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खट्टा दूध अम्लीकरन नाम की एक प्रक्रिया से होकर गुजरता है। जो आपके फूड में खमीर उठाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। ये पीएच स्तर में कमी का कारण भी बनता है, जो बेकिंग सोडा के बराबर अपना प्रभाव खाने में छोड़ता है।
5. सेल्फ-राइजिंग फ्लोर
सेल्फ-राइजिंग फ्लोर से आप बेकिंग सोडा को बदल सकते हैं। ये आपके फूड में खमीर उठाने के लिए एक अलग और अच्छा विक्लप है, लेकिन सेल्फ-राइजिंग फ्लोर में कई तरह के आटे, बेकिंग पाउडर औऱ नमक को मिश्रण होता है। ऐसे में आप अपने फूड में अलग से नमक न डालें।



Click it and Unblock the Notifications
