Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
रेस्तरां जैसी कॉफी घर में बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स

कॉफी कई लोगों के लिए एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। खासकर सर्दी के मौसम में लोगों को गर्मा गर्म कॉफी पीना बहुत पसंद है। कई लोगों के दिन की शुरुआत ही एक कप कॉफी से होती है। ऑफिस में नींद भगाने से लेकर अपने दिन भर की थकान को दूर करने के लिए भी लोग कॉफी पीते हैं। लेकिन कई लोगों को घर से ज्यादा बाहर कॉफी पीना पसंद करते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि वो घर में बाहर जैसी स्वादिष्ट कॉफी नहीं बना पाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर में ही रेस्तरां जैसी टेस्टी कॉफी बना सकते हैं।
इन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर बनाएं कॉफी
1. कॉफी को फेंट कर दूध में डाले
अगर आपको रेस्तरां जैसी कॉफी का टेस्ट चाहिए, तो आप दूध में कॉफी को फेंट कर डाले। कॉफी में दूध डालने से पहले आप 6 चम्मच कॉफी को एक छोटी गिलास या कप में लें, इसके बाद इसमें चीनी और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें। ऐसा करने से आपके कॉफी का बहुत बेहतरीन टेस्ट होगा।
2. कॉफी पाउडर की मात्रा का रखें ख्याल
कॉफी का टेस्ट उसके अंदर डाले गए कॉफी पाउडर पर निर्भर करता है। कॉफी पाउडर का स्वाद थोड़ा सा कड़वा होता है। ऐसे में टेस्टी कॉफी बनाने के लिए जरूरी है कि आप दूध के मुताबिक ही उसमें कॉफी पाउडर की मात्रा का यूज करें। आप कौन से ब्रैंड का कॉफी पाउडर यूज कर रहे हैं, ये इस बात पर भी निर्भर करता है। सही मात्रा में कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करने से आपके कॉफी का स्वाद रेस्तरां जैसी कॉफी जैसा ही आएगा।
3. उबले दूध में ही बनाएं कॉफी
कई लोग कच्चे दूध में ही कॉफी बनाने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से कॉफी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है। आप हमेशा उबले दूध में ही कॉफी बनाएं। कच्चे दूध में कॉफी बनाने से कॉफी से दूध का कच्चा टेस्ट आता है।
4. उबले दूध में डाले कॉफी
कॉफी बनाने के लिए आप हमेशा दूध को गर्म करके ही उसमें कॉफी पाउडर डालें। कभी भी दूध के साथ कॉफी पाउडर डालकर कॉफीन बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
