Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बोरिंग होम लाइब्रेरी बनाने से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

आज के टेक्नोलॉजी के जमाने में जहां कुछ लोग फोन, लैपटॉप जैसे गैजेट्स में अपना समय गुजार रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो आज भी किताबों को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। ऐसे लोग अपने खाली समय में किताबे पढ़ना पसंद करते हैं। भले ही इस टेक्नोलॉजी के समय में लोगों का किताबों से प्यार थोड़ा कम हो गया हो। लेकिन कई ऐसे लोग भी है जिनके लिए किताबें ही उनके सबसे करीबी मित्र बने बैठे हैं। इन लोगों के पास किताबों का खजाना होता है। जिससे वो अपने घर में ही एक छोटी लाइब्रेरी तैयार कर सकते हैं। अगर आप भी अपने घर में अपनी लाइब्रेरी तैयार करने की सोच रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे आप लाइब्रेरी बनाने के समय फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर में लाइब्रेरी बनाने के लिए आपको किन बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है।
होम लाइब्रेरी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. लाइब्रेरी को बनाए एक्ट्रेक्टिव
लाइब्रेरी का नाम लेते ही आंखों के सामने बहुत सारी किताबों की छवि घूमने लगती है। लेकिन अगर आप घर में लाइब्रेरी बनाएंगे तो घर के अन्य सदस्य भी उस लाइब्रेरी में जाकर किताबें पढ़ना पसंद करेंगे। ऐसे में आप कोशिश करें की अपनी लाइब्रेरी को बोरिंग बनाने की जगह थोड़ा एक्ट्रेक्टिव बनाएं। उसमें किताबों के अलावा कुछ डेकोरेशन के सामान भी रखें। आप चाहे तो इनडोर प्लांट्स भी अपनी लाइब्रेरी में रख सकते हैं। इस तरह अपनी लाइब्रेरी को एक्ट्रेक्टिव बनाने से आप और अपके फैमिली के अन्य सदस्य ज्यादा समय लाइब्रेरी में बिताना पसंद करेंगे।
2. गैर जरूरी किताबों को करें रिमूव
लाइब्रेरी में हम ज्यादा से ज्यादा किताबें रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। बेवजह अपने होम लाइब्रेरी को बिना काम की किताबों से भरने से बचें। ताकि आप नई किताबों के लिए जगह बनाकर रख सकें।
3. किताबों को सही से रखें
लाइब्रेरी में आप अपनी हर तरह की किताबें रखेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप किताबों को आर्गेनाइज करके रखें। हर तरह की कैटगरी में किताबों को बांटें और सभी को अलग-अलग सेक्शन में रखें। ऐसा करने से आपको या किसी और को जिस भी तरह की किताबे पढ़ना का मन होगा उसे ढ़ुढ़ने के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
