Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
विंटर सीजन में स्वेड जैकेट क्लीन करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

सर्दी के मौसम में जैकेट आपको ठंड से बचाने के साथ अपके फैशन का भी ख्याल रखता है। जिस वजह से ये सर्दियों में लोगों का सबसे फेवरेट आउटफिट्स में से एक है। फैशन के इस जमाने में कई तरह की जैकेट मार्केट में आपको मिल जाएंगी। जिनमें से कुछ आपके वार्डरोब का भी हिस्सा हैं। लेदर जैकेट, पफर जैकेट, बोमर जैकेट के साथ स्वेड जैकेट भी सर्दी के मौसम में लोगों के फेवरेट जैकेट्स में शामिल है। लेकिन स्वेड जैकेट आम जैकेट से बिल्कुल अलग होती है। ये दिखने में काफी एक्ट्रैक्टिव और स्टाइलिश दिखती है। इसे बनाने में एक अलग मेटेरियल का यूज किया जाता है, जिस कारण उसकी देखभाल के लिए भी काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी के अन्य कपड़ों की तरह इसे धोने से ये जल्दी खराब भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं स्वेड जैकेट की देखरेख और साफ करने के तरीके के बारे में।
1. वॉशिंग मशीन में न धोए जैकेट
आज के समय में लोग अपने हाथों से ज्यादा वॉशिंन मशीन में कपड़े धोना पसंद करते हैं। लेकिन स्वेड जैकेट को कभी भी वॉशिंग मशीन में नहीं धूलना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपकी जैकेट का फेब्रिक भी खराब हो सकता है। इस जैकेट को बनाने में एक अलग तरह का मेटेरियल यूज किया जाता है। जो बहुत ही मुलायम होता है। इसलिए कभी भी स्वेड जैकेट को वॉशिंग मशीन में धोने से बचें।
2. स्वेड जैकेट क्लीनर का करें इस्तेमाल
मार्केट में कई तरह के वूलन कपड़ों को साफ करने के लिए क्लीनर उपलब्ध हैं। ऐसे ही स्वेड जैकेट को भी क्लीन करने के लिए मार्केट में क्लीनर आसानी से मिल जाता है। आप अपने जैकेट को नए जैसा बनाए रखने के लिए इस क्लीनर का यूज कर सकती हैं।
3. जैकेट पर लगे टैग को करें चेक
स्वेड जैकेट को साफ करने के लिए आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। हर कपड़े के धोने का तरीका उनके साथ लगे टैग पर लिखा है। हर तरह का डिटर्जेंट आपके जैकेट के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आप कपड़े पर लगे टैग को जरूर पढ़े। ताकि इसे धोने का सही तरीका आप जान सकें।
4. जैकेट पर लगे दाग को ऐसे करें साफ
जैकेट के ऊपर लगे टैग में उसे धोने का तरीका तो लिखा होता है। लेकिन उस पर अगर दाग या धब्बा लग जाए, तो उसे कैसे साफ करना है इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल रहते हैं। ऐसे में कपड़ों पर लगा किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा, विनेगर, नींबू का यूज कर सकते हैं। अपने जैकेट पर लगे दाग को हटाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी की डालकर इसे मिक्स कर लें। इसके बाद जिस जगह दाग लगा है वहां लगाकर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ कर इसे साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
