Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया मशरूम स्टोर करने का नुस्खा, एक हफ्ते तक मशरूम को इस तरह रखें फ्रेश

चाहे आप वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन हर किसी को मशरूम की सब्जी खाना बेहद पसंद होता है। मशरूम उन सब्जियों में से एक है, जिसका टेस्ट और फ्लेवर बाकी सब्जियों से बिल्कुल यूनिक होता है। ये आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन बी के साथ एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। लोग मशरूम की सब्जी बनाने के अलावा इसका यूज सूप बनाने, पिज्जा टॉपिंग के रूप में, पास्ता बनाने के लिए भी करते हैं। यह आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन मशरूम को स्टोर करके रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मशरूम अपने नमी के कारण बहुत जल्दी काले पड़ जाते हैं। ऐसे में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने मशरूम को स्टोर करने का एक बेहतरीन तरीका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में मशरूम की सब्जी को लंबे समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो शेफ पंकज भदौरिया के शेयर किये टिप को एक बार जरूर ट्राई करें।
शेफ पंकज भदौरिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि मशरूम में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से इन्हे लंबे समय के लिए सही ढंग से रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मशरूम को सॉफ्ट और फ्रेश बनाए रखने के लिए आप सबसे पहले एक एयर-टाइट कंटेनर लेकर उसमे टिश्यू पेपर रख दें। इसके बाद इसमें मशरूम को सही ढंग से व्यवस्थित करके रखें। इसके बाद मशरूम के ऊपर भी टिश्यू पेपर रखकर अपने एयर टाइट कंटेनर को बंद करके फ्रिजर में रख दें। शेफ पंकज के मुताबिक ऐसा करने से आपके मशरूम लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।
शेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक मशरूम को इस तरह रेफ्रिजरेटर करने से आपके मशरूम एक हफ्ते तक अपने कलर में रहेंगे और जब भी आप इसकी सब्जी बनाएंगे इसका स्वाद आपको फ्रेश ही मिलेगा।
मशरूम को स्टोर करने के अन्य टिप्स
1. ओरिजिनल पैकिंग में ही रखे
कई बार महिलाएं हफ्ते भर की सब्जियां एक साथ लाकर घर में रख लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी हफ्ते भर की सब्जियो के साथ मशरूम का पैकेट भी लेकर आई हैं, और अभी इसे बनाने का मन नहीं है, तो आप कोशिश करें की अपने मशरूम के बंद पैकेट में ही रहने दें। मशरूम को पैकेट से निकाल कर न रखें। आप मशरूम को ओरिजिनल पैकेट के साथ ही 2 से 3 दिन तक फ्रीज में फ्रेश रखने के लिए रख सकते हैं।
2. पेपर बैग में करें पैक
अगर आपके मशरूम का पैकेट खुल गया है, तो आप मशरूम को पेपर पैकिंग बैग में भी रख सकते हैं। पेपर बैग में मशरूम रखकर आप इसे फ्रीज में एक हफ्ते तक फ्रेश रख सकते हैं।
3. डीप फ्रीजिंग
मशरूम को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप डीप फ्रीजिंग भी कर सकते हैं। मशरूम को डीप फ्रीजिंग करने के लिए आप सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उसे काट लें और फिर तेल व सीजनिंग की मदद से मशरूम को सॉटे कर लें। इसके बाद मशरूम को ठंडा करके प्लसटिक जिप बैग में डालकर फ्रिजर में रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
