Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
घर को खुशबू से महकाने के लिए बनाएं अगरबत्ती, जानें बनाने का आसान तरीका

हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बहुत महत्व होता है। हर पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में अगरबत्ती का यूज जरूर किया जाता है। घरों को महकाने के लिए भी लोग अगरबत्ती का उपयोग करते हैं। अगरबत्ती न सिर्फ पूजा-पाठ में यूज किया जाता है, बल्कि अरोमोथैरेपी में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगरबत्ती एंटीसेप्टिक और कीटनाशक गुणों से भी भरपूर होता है। लेकिन कई बार बाजारों से लाई गई अगरबत्ती मिलवटी होती है। जिसके धुएं से आपको परेशानी भी हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप घर पर भी अगरबत्ती बहुत आसानी से बना सकते हैं। आइए आपको बताते है घर में नेचुरल चीजों की मदद से कैसे अगरबत्ती बनाएं।

अगरबत्ती बनाने का तरीका
अगरबत्ती बनाने के लिए सबसे पहले जिगत पाउडर, चारकोल पाउडर और सॉ डस्ट को मिक्स करके प्रीमिक्स तैयार कर लें। अब इस प्रीमिक्स में थोड़ा थोड़ा करके पानी मिलाएं। इसके बाद बैम्बू स्टिक लेकर प्रीमिक्स को स्टिक्स के ऊफर रोल कर दें। लेकिन ध्यान रहे बैम्बू स्टिक्स पर प्रीमिक्स का पतला रोल बनाएं। अब अगरबत्ती को पंखे की हवा में अच्छे से सुखा लें। आपकी अगरबत्ती तैयार है। अब इस पर लिक्विड परफ्यूम को घोल में डाल कर दुबारा सुखा लें। आपकी अगरबत्ती जलाने के लिए तैयार है।

सुखे फूलों से तैयार करें अगरबत्ती
घर में पूजा में इस्तेमाल किए गए फूलों को फेकने की जगह आप अगरबत्ती तैयार कर सकते हैं। उसे बनाने के लिए पूजा में चढ़ें फूलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले फूलों से पत्तियां अलग करके इसका पाउडर बना लें। अब इसमें जरुरत के हिसाब से पानी मिला लिजिए। इस पेस्ट में कपूर की टिक्की भी डाल कर मिक्स कर लें। अब स्टिक पर तैयार मिश्रण का पतला सा रोल बना दीजिए। आपकी अगरपत्ती तैयार है, बस इसके सूखने के बाद इसका यूज कर सकते हैं।

चंदन की अगरबत्ती
आप घर में कोन की शेप में चंदन की भी अगरबत्ती बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चंदन की कतरन को मिक्सर में डालकर पाउडर बना लिजिए। अब चंदन पाउडर और डिस्टिल्ड वॉटर मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लिजिए। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कोन बनाकर एक एक दिन के लिए सूखने के लिए रख दें। जब चंदन के ये कोन सुख जाएं तो आप इसका यूज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











