Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बस करें यह चार काम, छत के गार्डन पर आएंगी खूबसूरत तितलियां
तितलियों को देखकर मन एकदम प्रफुल्लित हो जाता है और चेहरे पर एक गजब की मुस्कान छा जाती है। जरा सोचिए कि आप शाम के समय टेरस पर जाएं और आपको वहां गार्डन एरिया में बटरफ्लाई घूमते हुए नजर आएं, तो आपको कैसा अहसास होगा। बटरफ्लाई को पौधों के आसपास घूमते हुए देखना काफी अच्छा लगता है,

लेकिन यह भी जरूरी है कि आप अपने टेरस गार्डन में बटरफ्लाई को बुलाने के लिए वहां का वातावरण कुछ ऐसा रखें कि बटरफ्लाई वहां पर बार-बार आएं। हम सभी अपने घरों में पौधे लगाते हैं, लेकिन हर जगह बटरफ्लाई नहीं आती हैं। इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

रखें खाने-पीने का ख्याल
तितलियों की जरूरतें हमारे अपने भोजन व पानी और आश्रय से बहुत अलग नहीं हैं। इसलिए, अगर आप उन्हें अपने टेरस गार्डन में बुलाना चाहती हैं तो आपको उनके खाने-पीने का भी ख्याल रखना होगा। आपके गार्डन में पौधे तितलियों के लिए भोजन के रूप में काम करेंगे। एक स्थायी बटरफ्लाई गार्डन को बनाए रखने के लिए, आपको दो प्रकार के पौधों की आवश्यकता होती है -होस्ट प्लांट्स और नेक्टर प्लांट्स। होस्ट प्लांट्स वे पौधे हैं जहां तितली अंडे देती है। एक बार लार्वा सेने के बाद ये डेवलपिंग कैटरपिलर के लिए भोजन के रूप में भी काम करते हैं। वहीं नेक्टर पौधे स्वयं विकसित तितलियों के लिए भोजन हैं।
इसी तरह, किसी भी जीवित प्राणी की तरह तितलियों को भी पानी की आवश्यकता होती है। आप एक बाउल में उनके लिए पानी रख सकते हैं। इसके अलावा, आप स्पंज को पानी में भिगोने और उन्हें कटोरे के चारों ओर रखने पर भी विचार कर सकते हैं ताकि उनके नाजुक शरीर के लिए लैंडिंग स्थान मिल सके।

इन पौधों को गार्डन एरिया में दें जगह
ऐसे कई पौधे होते हैं, जो तितलियों को आकर्षित करते हैं और इसलिए अगर इन्हें गार्डन एरिया में लगाया जाए तो इससे तितलियां वहां पर मंडराने लगती हैं। उदाहरण के तौर पर, आप वाइल्ड सेज, जॉयवीड, मैरीगोल्ड, कॉसमॉस, डाहलिया, आदि ऐसे कई पौधे हैं, जो तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए आप इन्हें अपने गार्डन एरिया में लगाने पर विचार कर सकते हैं।

कीटनाशकों को कहें नो
अगर आप अपने गार्डन एरिया में तितलियों को बुलाना चाहते हैं तो आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि आप अपने गार्डन में किसी भी तरह के कीटनाशक या केमिकल्स का इस्तेमाल ना करें। दरअसल, कीटनाशकों की महक से कभी भी तितली गार्डन एरिया में नहीं आती हैं। अगर आपको जरूरत महसूस हो तो आप प्राकृतिक और जैविक खाद का प्रयोग करें। सभी प्रकार के सिंथेटिक या कृत्रिम अवयवों को हटा दें। ये हमारे फेफड़ों में भी प्रवेश कर सकते हैं और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, टेरस गार्डन में नेट आदि का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इस तरह भी तितलियां आपके टेरस गार्डन से दूर हो जाएंगी।

खिले हुए हों फूल
यह भी एक तरीका है, जिसकी मदद से तितलियों को आकर्षित किया जा सकता है। दरअसल, बहुत अधिक हार्श गर्मी और ठंड को छोड़कर पूरे साल तितलियां सक्रिय रहती हैं और इसलिए आप कोशिश करें कि आपके गार्डन एरिया में कुछ ऐसे फूल के पौधे हों, जो बारहमासी हों, ताकि तितलियां वहां पर आ सकें। इसके अलावा, अगर आपके पौधों पर फूल खिले हैं तो उन्हें तोड़ने के स्थान पर आप उन्हें वहीं लगे रहने दें।



Click it and Unblock the Notifications
