Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन ट्रिक्स से सिर्फ 5 मिनट में फटाफट आलू को उबालें, न फटेंगे और न कच्चें रहेंगे
आलू के पराठे बनाने हों और आलू उबालने के लिए ज्यादा समय न हो। ऐसे में आपको आलू उबालने के लिए कूकर की चार सीटियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा अगर आप इस आसान उपाय क अपनाएंगे। आलू उबालने के लिए कूकर में पानी के साथ आधा चम्मच नमक मिलाएं और एक सीटी में ही इसे गैस से उतार लें। यकीन मानिए, आपको आलू उबालने के लिए अधिक समय और गैस नहीं खराब करनी होगी। ऐसे और भी झटपट उपाय हैं जिनसे आपको आलू के पराठे या दूसरी चीजें बनाने से आधे घंटे तक आलू उबालने नहीं पड़ेंगे। इन छोटे-छोटे टिप्स से आप 2-3 मिनट के अंदर ही आलू उबाल सकती है।

नींबू के साथ 2 मिनट में उबालें आलू
आलू को उबालने से पहले अच्छे से धोएं, उन्हें कूकर में डाल दें। इसमें नमक, पानी और नींबू काटकर डाल दें। कूकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर रखें। आप देखेंगे कि 2-3 मिनट के भीतर ही कूकर की सीटी लग गई हैं। एक सीटी लगने के बाद आंच बंद कर दें। ढ़क्कन खेालकर देखें आलू एक दम उबले हुए पाएंगे। कूकर का प्रेशर इसलिए भी जल्दी खत्म हो जाएगा क्योंकि हमनें पानी की मात्रा रखी थी। साथ ही नींबू डालने से आलू फटते नहीं हैं और कूकर में कालापन नहीं जमता है। कई लोग आलू उबालने के लिए बेकिंग सोडा भी डाल देते हैं।

माइक्रोवेव में ऐसे उबाले
आलू को धोएं और उन्हें माइक्रोवेव-सुरक्षित कंटेनर में रखें. बर्तन में तली के नीचे तक कुछ पानी डालें। मात्रा के आधार पर कंटेनर के ढक्कन या प्लास्टिक रैप और माइक्रोवेव के साथ 2-3 मिनट के लिए कवर करें। आपको उबले हुए आलू मिलेंगे, जैसे आपको स्टोव पर खाना पकाने के लिए मिलता है, केवल कम समय में।

छोटे छोटे छेद कर दें आलू को
जिस भी तरीके से आप अपने आलू को उबालना चाहते हैं. अगर आप इन्हें उबालने से पहले कांटे से इन पर छोटे छोटे छेद कर देंगे तो वे जल्दी उबलेंगे।

स्टोव में ऐसे उबालें
अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, या आप इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो यहां आलू को तेजी से उबालने की एक ट्रिक है। एक बर्तन में आलू रखें और एक अलग बर्तन में पानी उबालें। पानी में उबाल आने के बाद, इसे आलू पर डालें और बर्तन को आलू और पानी के साथ स्टोव पर रख दें। पहले से गर्म पानी में भिगोए गए आलू तेजी से उबालेंगे। यह पूरे आलू या छिलके और घिसे हुए आलू के लिए किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
