Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
काम की बात: अच्छा और फ्रेश लहुसन खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें टिप्स
लहसुन को सही तरह से यदि स्टोर किया जाए तो उसे लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप बाजार से अच्छे और सही लहसुन चुन कर लाई हों। कई महिलाओं की यह शिकायत होती हैं कि प्याज अच्छा है या खराब यह पता लगाना आसान है, मगर लहसुन अंदर से अच्छा निकलेगा या खराब उसका अंदाज़ा लगाना कठिन है।
तो चलिए आज हम आपकी इसमें मदद करते हैं और आपको बताते हैं कि जब आप लहसुन खरीद रही हों तो किन बातों को नजरअंदाज बिलकुल न करें।

लहसुन का आकार देखें
लहसुन खरीदते वक्त सबसे पहले उसका आकार देखें। बहुत छोटे आकार का लहसुन न लें। ऐसे लहसुन की कलियां बहुत ही छोटी होती हैं और छिलका अधिक होता है। बहुत अधिक छोटी कलियों वाले लहसुन में कोई खराबी नहीं होती है, मगर उन्हें छीलने और काटने में आपको दिक्कत हो सकती है।

स्प्राउटेड लहसुन न खरीदें
प्याज और आलू की तरह यदि आप लहसुन को ठीक से स्टोर नहीं करती हैं तो उसमें से स्प्राउट्स निकलने लगते हैं। ऐसे में लहसुन को जल्दी इस्तेमाल न किया जाए तो वह सड़ जाता है। वहीं जब आप बाजार से लहसुन खरीद रही हैं तो उसकी स्टेम को जरूर टटोल लें। यदि वह हरी नजर आ रही है तो यह जान लें कि लहसुन में जल्दी ही स्प्राउट्स नजर आने लग जाएंगे। इस तरह के लहसुन की गांठ न खरीदें।

लहसुन का छिलका देखें
लहसुन का छिलका देख कर भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि लहसुन अंदर से कैसा होगा। आमतौर पर पेपर जैसे हल्के छिलके वाला लहसुन ही अच्छा होता है। मगर कई बार आपको बाजार में मोटे छिलके वाला लहसुन भी नजर आ जाएगा। इस तरह के लहसुन की गांठ कभी सही होती है तो कभी उसका छिलका इतना मोटा होता है कि अंदर लहसुन की कली न के बराबर निकलती है या फिर होती ही नहीं है। इस तरह के लहसुन की गांठ को थोड़ा दबा कर देखें और साथ ही उसका वजन भी टटोलें।

लहसुन गला हुआ न हो
गर्मियों के मौसम में अक्सर सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं। लहसुन भी अधिक तापमान में बहुत दिन तक फ्रेश नहीं रहता है। इसलिए जब आप बाजार से लहसुन खरीदने जा रही हों तो यह देख लें कि लहसुन की कलियां कटी या गली हुई तो नहीं हैं। यदि ऐसा है तो उस लहसुन को न खरीदें, क्योंकि वह बहुत जल्द ही सड़ जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
- लहसुन में अगर आपको काले पाउडर जैसा कुछ नजर आए तो वह न खरीदें क्योंकि इस तरह के लहसुन को केमिकल में पकाया जाता है।
- लहसुन से अगर दुर्गंध आ रही है तो उसे न खरीदें, क्योंकि वह अंदर से सड़ा हुआ निकल सकता है।
- अगर आप लहसुन की गांठ की जगह लहसुन की कलियां खरीद रही हैं तो इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वह छिली हुई न हों।



Click it and Unblock the Notifications