Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
इस साल होली का ले डबल मजा, घर पर ही तैयार करें चटकीले हर्बल कलर और खेलें इको-फ्रेंडली होली
लोग पूरे साल होली के त्योहार का इंतजार करते हैं। खासतौर से युवा वर्ग और बच्चे इस पर्व के लिए रोमांचित रहते हैं। मगर रंगों से जुड़ा ये त्योहार इन दिनों कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है केमिकल मिले हुए रंग।

बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल पाए जाते हैं जो त्वचा के साथ आंखों और बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यदि आप होली खेलना पसंद करते हैं और सिर्फ केमिकल रंगों के कारण इससे दूर भागते हैं तो इस बार आप घर पर ही हर्बल रंग बना सकते हैं। आज जानते हैं हर्बल रंगों को तैयार करने की विधि जो दिखने में आकर्षक और चटकीले भी होंगे। आपके होली सेलिब्रेशन पर किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

1.
आप दो छोटे चम्मच लाल चंदन का पाउडर लें। इसे पांच लीटर पानी में डालकर उबाल लें। अब इसमें लगभग बीस लीटर पानी और डाल दें।
आप अनार के छिलकों को पानी में बॉयल करके भी लाल रंग तैयार कर सकते हैं।

2.
सूखा हुआ लाल चंदन का इस्तेमाल आप गुलाल की तरह कर सकते हैं। इसका रंग सुर्ख लाल रहता है। ये आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है।

3.
आप सूखी मेहंदी के पाउडर का इस्तेमाल हरे रंग के तौर पर कर सकते हैं। सूखी हरी मेहंदी शरीर पर लगने से जल्दी साफ़ भी हो जाती है। मेहंदी यदि गीली हो तो शरीर पर उसका रंग रह जाने का डर रहता है। मगर आप गीली मेहंदी को किसी के भी बालों में आसानी से लगा सकते हैं।

4.
हरा रंग बनाने के लिए आप दो चम्मच मेहंदी पाउडर को एक लीटर पानी में घोल सकते हैं। इसके अलावा आप पुदीना, पालक और धनिया के पत्तों का पेस्ट बनाकर गीला हरा रंग बना सकते हैं।

5.
गुलमोहर की पत्तियों से भी आप हरा रंग बना सकते हैं। आप पत्तियों को सूखा लें और फिर उसका बारीक पाउडर बना लें।

6.
गुलाबी रंग तैयार करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। आप चुकंदर को घिस लें और एक लीटर पानी में भीगा दें। आपको बहुत ही अच्छा गुलाबी रंग मिल जाएगा। अगर आप गहरा गुलाबी रंग चाहते हैं तो रातभर चुकंदर को पानी में रहने दें।

7.
जामुन से आप प्यारा सा नीला रंग बना सकते हैं। इसके लिए जामुन को बारीक पीस लें और फिर इसे पानी में मिला लें। आपका नीला रंग तैयार हो जाएगा।

8.
आप दो लीटर पानी में एक चम्मच हल्दी मिला लें। आप गाढ़ा पीला रंग पाने के लिए इसे उबाल भी सकते हैं।

9.
टेसू अर्थात पलाश के फूलों से भी आप होली के लिए रंग बना सकते हैं। इन फूलों को रातभर पानी में भिगोकर रखने से नारंगी रंग तैयार होता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण भी टेसू के फूलों से होली खेला करते थे। इन फूलों से तैयार रंग को होली का पारंपरिक रंग माना जाता है। आप नारंगी रंग बनाने के लिए हरसिंगार के फूलों को भी पानी में भीगा सकते हैं।

10.
आप गेंदे के फूलों से भी पीला रंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए लगभग पचास गेंदे के फूल दो लीटर पानी में उबाल लें। अब इसे रातभर के लिए रख दें। आपका पीला रंग होली खेलने के लिए तैयार हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications