Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kitchen Hacks: अरबी छिलते वक्त लगती है खुजली और चिपचिप, तो इन तरीको से छीले
अरबी की सब्जी को काटते और छीलते वक्त इन दोनों ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत सारी महिलाओं की शिकायत होती है कि अरबी छीलते वक्त उनके हाथों में सूजन और खुजली होने लग जाती है। साथ ही अरबी को छीलना भी थोड़ा कठिन होता है क्योंकि इसका छिलका बहुत ही पतला होता है और पिलर से छीलने में अरबी का खाने लायक हिस्सा भी छिल जाता है।
ऐसे में अरबी को छीलने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अरबी को जल्दी छील भी सकती हैं और इससे आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे और खुजली भी नहीं होगी।

बर्तन धोने वाले स्क्रब का करें इस्तेामल -
आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बर्तन धोने वाले स्क्रब से सब्जी भी छील सकती हैं। खासतौर पर अरबी को इससे छीलना बेहद आसान है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले एक टॉवल लें। आप चाहें तो किचन ग्लव्ज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अब एक नया बर्तन धोने वाला स्क्रब लें। जो मात्र 10 रुपए में ही आपको आसानी से मिल जाएगा।
अब इस स्क्रब से अरबी को रगड़ें। ऐसा करने पर अरबी का छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे।

नारियल के छिलके का करें इस्तेमाल
नारियल को छीलने के बाद अमूमन लोग उसके छिलके को फेक देते हैं। मगर यह छिलका अगर आप स्टोर करके रख लें तो किचन के कई काम में आप इसकी मदद ले सकती हैं। इससे अरबी छीलना भी आसान होता है। चलिए इसके आसान स्टेप्स के बारे में जानें-
सबसे पहले नारियल के छिलके को मोड़ लें और गेंदनुमा आकार दें।
अब एक हाथ में अरबी को पकड़ें और नारियल के छिलके से बनी गेंद को उस पर रगड़ें।
आपको विश्वास नहीं होगा मगर मिनटों में आपकी ढेर सारी अरबी इस तरीके को अपना कर छिल जाएगी।

हाथों में तेल लगा कर छीलें अरबी
अरबी को छीलने का तीसरा आसान तरीका है कि आप अपने हाथों में कोई भी तेल लगा लें। अब आप अरबी पर नमक छिड़क दें। केक बेक करने के लिए जिस नमक का इस्तेमाल होता है आप वो भी इसके लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस विधि से भी आप बहुत ही कम समय में अरबी को छील सकती हैं। तेल लगाने से हाथों में खुजली और सूजन भी नहीं आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
