Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Winter Tips: सर्दी के मौसम में स्वेटर पहनकर सोने से हो सकती हैं ये समस्याएं

ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड से हर कोई बेहाल है। दिन में भी लोग आग के अलाव के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन रात को लोगों का जीना और ज्यादा बेहाल हो रहा है। रात को भी लोग कंबल, रजाई में भी ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहन कर रखते हैं। ठंड से बचने के लिए कई लोग रात को भी ज्यादा स्वेटर पहन कर सो जाते हैं। ऐसा करने से भले ही आपको ठंड से राहत मिल जाती है, लेकिन ये आपके हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं रात को स्वेटर पहनकर सोने के क्या-क्या नुकसान हैं।
रात में स्वेटर पहनकर सोने से होने वाले नुकसान
1. खुजली की समस्या
रात में सोते समय स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े पहनने से कई लोगों को स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। कई लोगों को रैसेज होने लगते हैं, तो कई लोगों को स्वेटर पहनकर सोने से खुजली की दिक्कत भी होने लगती है। कई लोगों को स्किन इंफेक्शन भी होने लगता है।
2. स्वेटर के रेशे हो जाते हैं कमजोर
रात में स्वेटर पहनकर सोने से आपके स्वेटर के रेशे कमजोर हो जाते हैं। जिस कारण वो आपके शरीर को गर्म नहीं कर पाते हैं। आपके स्वेटर की साइनिंग भी कम हो जाती है। ऐसे में आपके स्वेटर का लुक भी खराब हो जाता है। ठंड बचने के लिए आप मोटा कंबल और रजाई ओढ़ सो सकते हैं। लेकिन आप फिर भी गर्म कपड़ों को पहनकर सोना चाहते हैं, तो अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगा कर ही सोएं। इसके बाद हैवी स्वेटर पहनने की जगह हल्के स्वेटर पहनकर सोएं।
3. ब्लड प्रेशर की होती है समस्या
अगर आपको ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है, तो रात को आप स्वेटर पहनकर सोने से बचें। रात को स्वेटर पहनकर सोने से कई बार ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जिस कारण कई लोगों को सांस लेने की समस्या भी होने लगती है। ऐसी समस्या से बचने के लिए आप कोशिश करें की हल्के कपड़े ही पहनकर सोएं।



Click it and Unblock the Notifications