Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सिर्फ एसी या कूलर से नहीं, इन आसान उपायों से भी गर्मी में होगा ठंडक का एहसास
गर्मी का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ने लगा है। ऐसे में घर के बाहर ही नहीं लोग घर के अंदर भी परेशान रहते हैं। चिलचिलाती धूप, तेज गर्म हवा इंसानों के साथ जानवरों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर देती है। इस बार गर्मी का कहर तो मार्च के महीने में ही बढ़ने लगा है। लोगों ने अपने घरों में रखे एसी और कूलर का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बाजारों में एसी, कूलर और पंखों की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारे भी देखने को मिल रही है। हालांकि गर्मी के दिनों में घर में लगे पंखों से भी गर्म हवा निकलती है। साथ ही एसी और कूलर हर किसी के बजट में नहीं होते।
इस बार गर्मियों में अगर आप अपने पूरे घर को एसी जैसी ठंडक देना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप गर्मी से राहत पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं।

1.रोजाना छत पर पानी डालें
गर्मी में घर की छतों पर लगे हुए पंखों में से गर्म हवा इसलिए निकलती है क्योंकि तेज धूप के कारण पूरी छत गर्म हो जाती है। ऐसे में रोज शाम को सूरज डूबने के बाद आप पूरे छत पर ठंडे पानी का छिड़काव करें। इससे छत ठंडी रहेगी और रात को पंखों से भी ठंडी हवा निकलेगी।

2. बालकनी में ठंडे पौधे
अगर आपके घर में बालकनी है तो गर्मी के मौसम में आप उसे रोजाना शाम को जरूर धोएं। इससे बालकनी से ठंडी हवाएं आपके घर के अंदर आएगी। इसके अलावा आप अपने प्रवेश द्वार, लिविंग रूम, बेडरूम आदि में भी पौधे लगा सकते हैं। इससे आपके घर के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है।

3.पीओपी से भी होगा ठंडक का एहसास
आजकल लोग अपने घरों को मॉडर्न लुक देने के पीओपी कराते हैं। इससे घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि पीओपी से सिर्फ घर का लुक नहीं बदलता बल्कि इससे गर्मी के मौसम घर भी ठंडा रहता है। जिस तरह पीओपी से गर्मी में घर का वातावरण ठंडा रहता है ठीक उसी तरह जाड़े में यह घर को गर्म रखता है।

4. खिड़कियों को रखें बंद
गर्मी के मौसम में घर की खिड़कियों को बंद रखें और हल्के कॉटन के पर्दों का इस्तेमाल करें। इससे गर्म हवा और धूप अंदर नहीं आएगी, साथ ही आपको ठंडक का एहसास होगा। जितने हल्के रंग के पर्दे होंगे उतना ही ठंडा आपका घर रहेगा।

5. टेबल फैन के सामने रखें बर्फ
अगर आपके घर में टेबल फैन है तो गर्मी के सीजन में आप उसे अपना एसी या कूलर बना सकते हैं। जी हां, आपको बस एक बर्तन में बर्फ के टुकड़े डालकर उसे पंखे के आगे रखना होगा फिर देखिएगा कैसे आपका टेबल फैन आपको एसी जैसी हवा देता है। इसके अलावा आप अपने टेबल फैन के साथ एक और एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। टेबल फैन को ऑन करके खिड़की की ओर कर दें, इससे बाहर की ठंडी हवा अंदर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications