Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
बिना डिश सोप के बर्तन धोने के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल

क्या आपने कभी डिश सोप के बिना बर्तन साफ करने की कोशिश की है? कई बार घर में बर्तन धोने का साबुन ही खत्म हो जाता है। बाहर से साबुन लाने के आलस में आपके किचन के सिंक में बर्तनों का ढेर लग जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, घर में रखी ऐसी कई चीजें हैं, जो बिना साबुन के भी आपके बर्तनों को साफ करने में मदद करेगा। प्राचीन समय में भी लोग बिना साबुन के बर्तनों को साफ करते थे। उन्हीं तरीकों में से कुछ विकल्प आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं। इनमें से कई तरीके ऐसे हैं, जो आपके दिमाग में कभी आए ही नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं, उन विकल्पों के बारे में...

1. बेकिंग सोडा से साफ करें बर्तन
बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज हैं, जो हर किचन में आपको असानी से मिल जाएगा। बर्तन साफ करने में भी बेकिंग सोडा काफी अच्छा विकल्प है। सभी बर्तनों को पानी से गीला कर लें। इसके बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा छिड़क कर स्पंज से उन बर्तनों को साफ कर दें। आपका बर्तन जितना ज्यादा गंदा है, उस हिसाब से आप बेकिंग सोडा की मात्रा बढ़ा सकते हैं। सोडा के साथ स्पंज से बर्तन को तब तक साफ करें, जब तक आपके बर्तन की गंदगी निकल न जाएं। आप बर्तन को धोनें के लिए गर्म पानी का उपयोग कर सकते हैं।

2. बर्तन साफ करने के लिए सफेद सिरके का करें यूज
सफेद सिरका एक लोकप्रिय नेचुरल क्लीनर है, जिसका उपयोग कई लोग घर के कई समानों को साफ करने के लिए यूज करते हैं। आपके बर्तन में जहरीले रसायनों के साथ बैक्टीरिया को मारने के लिए एक अच्छा विक्लप है। बर्तन धोने के लिए आप एक स्प्रे बोतल में सिरके को साफ पानी के साथ मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद बर्तन पर सिरके को छिड़क कर स्पंज की मदद से अपने बर्तनों को साफ कर लें।

3. बर्तन धोने के लिए नमक का करें यूज
बर्तन धोने के लिए नमक एक पावरफूल क्लीनर है, जो आपके बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे अच्छा विक्लप साबित हो सकता है। नमक न सिर्फ आपके बर्तनों से गंदगी को दूर करने में मदद करता है। बल्कि जले हुए बर्तनों को भी चमकाने का काम करता है। अपने गंदे बर्तनों पर नमक छिड़ककर स्पंज की मदद से आप अपने बर्तनों को साफ करें। अगर आप चाहे तो नमक के साथ नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ये आपके बर्तानों को साफ कर एक अलग चमक देने का काम करता है।

4. डिशवॉशिंग साबुन के बजाय वुड ऐश ट्राई करें
पहले समय में लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे। जिसमें बची लकड़ी की राख बर्तन धोने के लिए उपयोग में लाई जाती थी। आप बर्तन धोने के लिए लकड़ी की राख का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेचुरल बर्तन क्लीनर के लिए लकड़ी की राख एक बेहतर ऑप्शन है। राख से आपके बर्तनों की गंध दूर होती है। बर्तनों में चमक आती है। राख से बर्तन धोने के कारण आपके हाथ गंदे हो सकते हैं। ऐसे में आप हाथों में दस्ताने पहन कर बर्तन धो सकते हैं।

5. गर्म पानी से बर्तन धोना
बर्तन धोने के साबून के बिना भी आप बर्तनों को अच्छे से साफ कर सकते हैं। आप उबले हुए पानी की मदद से भी बर्तन अच्छे से साफ कर सकते हैं। गर्म पानी से बर्तन साफ करने पर उसमें मौजूद धूल, बैक्टीरिया, गंदगी और बदबू भी साफ हो जाती है। गर्म पानी में बर्तन साफ करते समय आप हाथों में रबर के दस्ताने जरूर पहनें। क्योंकि गर्म पानी आपके हाथों को जला भी सकता है। गर्म पानी को सिंक में भरने दें और बर्तनों को कम से कम 30 मिनट तक गर्म पानी में ही छोड़ दें। इसके बाद स्पंज का यूज र आप बर्तन को साफ करें। साबुन से बर्तन साफ तो हो जाते हैं, लेकिन बर्तन से बदबू को खत्म करने में गर्म पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



Click it and Unblock the Notifications
