Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Kitchen Tip: बाजार से फ्रेश और मीठी लौकी खरीदनें से पहले इन टिप्स को करें फॉलो
लौकी स्वास्थय के लिहाज से एवरग्रीन सब्जी है। लौकी के सेवन से डायबिटीज, कॉलेस्ट्रॉल और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम बाजार से बेस्वाद और कड़वी लौकी खरीदकर ले आते है। कई बार ऊपर से ताजा दिखने वाली लौकी भी अंदर से काली या पकी हुई और ज्यादा बीज वाली निकल जाती है। आज हम आपको लौकी खरीदने का सही तरीका बताएंगे। जानें कैसे खरीदें मीठे और ताजी लौकी।

टेढ़ी-मेढ़ी लौकी न खरीदें
लौकी खरीदते हुए ध्यान रखें कि आकार में टेढ़ी-मेढ़ी या कहीं से कटी हुई ऐसी लौकी ना खरीदें। लौकी में दाग या कट लगा हुआ दिखे तो मत खरीदें। ऐसी लौकी खाने में बेस्वाद और अंदर से सड़ी हुई भी निकल सकती है।

मीडियम साइज में ही खरीदें
बाजार में अलग-अलग आकार की लौकी मिलती है। ध्यान दें कि हमेशा मीडियम साइज की लौकी खरीदें और एक बार में एक ही लौकी खरीदें। क्योंकि ज़्यादा दिन की रखी हुई लौकी बेस्वाद हो जाती है। इसके अलावा बड़ी साइज की लौकी में बड़े-बड़े और पके हुए बीज भी हो सकते हैं।

छिलके पर ध्यान दें
लौकी खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें लौकी का छिलका चिकना होना चाहिए। हमेशा हल्के हरे रंग की लौकी खरीदें। ध्यान दें कि कभी भी सफेद या पीले रंग की लौकी नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि ऐसी लौकी अंदर से अच्छी तरह से पकी नहीं होती है।

लौकी दबाकर देखें
लौकी खरीदते वक्त हमेशा उसे दबा कर देखें कि कहीं वह ज्यादा मुलायम तो नहीं है। ज्यादा सख्त होनी चाहिए और ना ही ज्यादा मुलायम। मुलायम लौकी अंदर से ख़राब और सड़ी हुई निकल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
