Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
10 तरीके घर से बदबू भगाने के
कोई भी नहीं चाहता कि जब वह घर में थका-मांदा वापस आए तो उसके होश गंदी बदबू सूंघ कर उड़ जाएं। हर किसी को अपना घर साफ-सुथरा और महकता हुआ अच्छा लगता है, लेकिन कई घर ऐसे होते हैं जहां पर भीनी-भीनी बदबू आती रहती है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि वे अपना घर गंदा रखते हैं इसलिये ऐसी बदबू आती है बल्कि इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में आज हम बात करेंगे और बताएंगे कि आप इससे कैसे बच सकते हैं।

बदबू से बचने के लिये यह करें-
1. रोजना कूडा़ फेके- किचन से बदबू हटाने का एक तरीका यह है कि आप वहां के कूडे़ को रोज बाहर फेके। यदि किचन का कूडा़ एक दिन का भी होगा तो भी उसमें से बदबू आएगी।
2. बंद डस्टबिन का प्रयोग- इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप डस्टबिन को घर के किस कोने में रखती हैं, बस कोशिश करें कि वह बंद वाला डस्टबिन होना चाहिये।
3. बंद लॉन्ड्री बैग का प्रयोग- अपने गंदे कपडों को ऐसे ही बाथरूम में ना रखें बल्कि उसे बंद या जिप लगे लॉन्ड्री बैग में रखें जिससे उसमें से बदबू बाहर ना आए।
4. भोजन को खुला ना छोडे़- किचन से बदबू ना आए इसके लिये आप को हर भोजन को ढंक कर रखना चाहिये। यदि महक आने लगे तो किचन का एक्जॉस्ट फैन ऑन कर दें।
5. बाथरूम को हमेशा सूखा रखें- यदि बाथरूम गीला रहेगा तो उसमें से बदबू आने लगेगी, तो ऐसे में हमेशा बाथरूम का पानी जाडू से निकाल दें और सारी खिड़कियां खोल दें जिससे वह हमेशा फ्रेश रहे।
6. खूशबूदार फिनाइल का प्रयोग करें- साधारण फिनाइल और साबुन इस्तमाल करने की बजाए कोई महकदार या फ्लेवर वाला फिनाइल प्रयोग करें।
7. बाथरूम का दरवाजा बंद रखें- बाथरूम यदि गंदा महकता है तो उसे हमेशा बंद रखें जिससे उसमें से बदबू पूरे घर में ना फैले।
8. शू रैक बंद रखें- सबसे पहले तो आपको ऐसा शू रैक चाहिये जो पूरी तरह से बंद रहे। दूसरी बात जो ध्यान रखने वाली है वह यह कि बदबूदार जूते और मोजे़ को उसमें ना रखें।
9. रौशनी आने दें- सूरज की रौशनी से घर में आ रही बदबू खतम होती है। कई बार लकडी़ के फरनीचरों से बदबू आने लगती है तो ऐसे में उन्हें धूप दिखा दें।



Click it and Unblock the Notifications
