Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाथटब को साफ करने का तरीका
यदि आप बाथरूम की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देते हैं और बाथटब को यूं ही अनदेखा छोड़ देते हैं तो आप बहुत ही गलत करते हैं। गंदे बाथटब में ना केवल गंदगी पनपती है बल्कि उसमें नहाने से मूड भी ऑफ हो जाता है। ऐसे में आप अपनी थकान मिटाने की कैसे सोच सकते हैं।
बाथटब की सफाई करने के बहुत से तरीके हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से तरीके बताएंगे जिन्हें सोच भी नहीं सकते। घर पर पड़े कुछ समान से आप अपने बाथटब की सफाई बहुत ही आराम से कर सकते हैं, तो आइये देखते हैं क्या हैं वे-

आसान तरीके-
1. ब्लीच - गंदगी और जंग लगे बाथटब को आप ब्लीचिंग पाउडर की मदद से साफ कर सकते हैं। ऐसा करने से वह पहले की तरह साफ और चमकदार बन जाएगा। लेकिन ब्लीच से सफाई करने के पहले बाथटब पर लगे लेबल को पढ़ लें जिससे आपको पता चल जाए कि वह किसी तरह के रसायन को झेल सकता है या नहीं।
2. प्राकृतिक तरीका- आप अपने बाथटब को किसी भी सिट्रस फ्रूट की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिये संतरा या नींबू को काटिये और उसे नमक में लगा दीजिये, फिर उससे दाग लगे निशानों पर सफाई कीजिये।
3. ध्यान से करें सफाई- अगर आपने नया बाथटब खरीदा है तो आपको उसे बिना नुकसान पहुंचाए साफ करना होगा। नायलॉन का कपड़ा एक अच्छा ऑपशन होगा जिससे आप बाथटब के निचले हिस्से की सफाई उसे बिना खराब किये हुए कर सकती हैं।
4. लगातार साफाई- बात चाहे बाथटब की हो या फिर टॉयलेट की, आपको हमेशा ही इनकी सफाई करनी चाहिये जिससे इनमें गंदगी ना जमे। बाथटब बहुत ज्यादा गंदा ना हो इसके लिये नियमित रूप से सफाई करें।
5. नल की सफाई- नल की सफाई आप टूथपेस्ट से कर सकते हैं लेकिन नल अगर ब्रास या गोल्ड फिनिश वाला है तो इसका इस्तमाल ना करें। बस एक बूंद टूथपेस्ट टपकाएं और उससे नल के चारों ओर झाग फैला कर सफाई करें।



Click it and Unblock the Notifications
