Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 तरीकों से कम कीजिये अपनी किराने की खरीदारी
किराने की खरीदारी की लिस्ट बनाना सबसे बोरिंग कामों में से एक होता है। लेकिन क्या करें यदि घर चलाना है तो यह काम आपको हर महीने करना ही पडे़गा। कई महिलाएं लिस्ट पहले बना लेती हैं और कई महिलाएं बिना लिस्ट बनाए ही स्टोर मार्केट पहुंच जाती हैं, जिससे खर्चा ज्यादा बढता है। क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है कि आप जरुरत का समान खरीदने गईं और खरीद कर ले आई बेफिजूल की चीजे़? यदि ऐसा एक या दो बार हो चुका हो तो कोई बात नहीं लेकिन ऐसा हर महीने करने से आपका ही खर्चा बढेगा।
आप सोचती होंगी की किराने का समान खरीदने पर बेफिजूल का खर्चा होना आम बात है लेकिन आप चाहें तो इस खर्चे को कम कर सकती हैं। आप अपने बजट में रह कर शॉपिंग कर सकती हैं लेकिन अगर आप कुछ महत्पूर्ण बिन्दुओं का ख्याल रखें तब। इसके लिये आपको अच्छे से प्लैन करना होगा और यदि आपको एक अच्छी हाउस वाइफ बनना है तो आपको महीने का बजट तैयार करना ही होगा।
लिस्ट तैयार करने में आप अपने पति और परिवार की मदद ले सकती हैं और उनसे उनकी जरुरत का समान पूछ सकती हैं, इससे महीने के बीच में आपका बजट गडबड नहीं होगा। आइये देखते हैं कि आप किराने की खरीदारी की सूची को कैसे कम कर सकती हैं।

एक दिन पहले लिस्ट बनाएं
शॉपिंग करने से एक दिन पहले ही अपनी लिस्ट तैयार कर लें। ऐसा करने से आप उसमें लिखी गई फालतू चीजों के नाम हट सकती हैं और जरुरी चीजे़ जोड़ भी सकती हैं।

ड्राफ्ट बनाएं
लिस्ट के दो ड्राफ्ट बनाइये। दूसरी लिस्ट का ड्राफ्ट साफ होना चाहिये और केवल जरुरत की चीजों से भरा होना चाहिये।

परीक्षण सूची देखे
जब आप खरीदारी करने जाएं तब आपके हाथों में परीक्षण सूची होनी चाहिये। इससे आपको मदद मिलेगी कि आप कौन सा समान खरीद चुकी है और कौन सा बाकी रह गया है।

साथी के साथ समन्वय
कई बार पति-पत्तनी आपस में समन्वय नहीं करते और घर में एक ही चीज़ दुबारा खरीद कर ले आते हैं। यदि आपको पैसे बचाने हैं तो आप दोनों को लिस्ट एक साथ बनानी होगी।

परिवार से पूछे
शॉपिंग लिस्ट अकेले बनाना काफी नहीं है इसके लिये आपको अपने पूरे परिवार से संपर्क करना होगा। सबसे पूछिये कि उन्हें महीनेभर में कौन सी चीज़ की आवश्यकता है जिससे वे बाद में उस पर पैसे ना बरबाद करें।

किचन स्टॉक
यदि आपके किचन में जरुरभर की सामग्री है तो बेवजह उसे ना खरीदें।

बजट सेट कीजिये और उससे आगे ना बढिये
खुद का बजट बनाइये और कोशिश कीजिये कि उसी बजट के अंदर रहिये। बेकार का समान खरीदने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
