Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
लेदर बेल्ट को साफ करने के टिप्स

टिप्स को ऐसे आज़माएं-
1. जहां तक देखा जाता है बेल्ट हमेशा ही लेदर की बनी होती है इसलिए इस फैबरिक का रख-रखाव बहुत ही अच्छे से किया जाना चाहिए।
2. जब भी चमड़े की बेल्ट खरीदने जाएं तो हमेशा अपने कमर की नाप वाली ही बेल्ट लें। ज्यादा लंबी बेल्ट मुड़ जाती है और उसमें निशान भी पड़ जाता है। इससे वह टूट भी सकती है।
3. जब बेल्ट का काम हो जाए तो उसे कपड़े से निकाल कर बाहर ही कहीं टांग दें। कोशिश करें की बेल्ट को कभी भी मोड़ कर न रखें वरना बेल्ट का फ्रैबरिक फट सकता है।
4. जब कभी भी लेदर बेल्ट को साफ करें तो उसे हमेशा सूती कपड़े से ही साफ कीजिए जिससे उसमें नमी न हो जाए। बरसात या सर्दियों के मौसम में बेल्ट को साफ करने के बाद किसी सूती कपड़े में ही ढंक कर रखें।
5. इसे साफ करने के लिए पानी का प्रयोग करने से बचें। चाहें तो कपड़े पर साबुन वाला पानी लगा कर बेल्ट को साफ कर लें। पर तुरंत ही पानी को सुखा भी लें।
6. अगर आपको अपनी चमड़े की बेल्ट को अच्छे से साफ करना है तो लेअर कंडीशनर का प्रयोग करें। इससे बेल्ट में संक्रमण नहीं लगता है और बेल्ट कई सालों तक आराम से चलती हैं।
7. अगर आपके पास लेदर कंडीशनर नहीं है और बेल्ट पर दाग लगा हुआ है तो उसे ऑलिव ऑयल यानी की जैतून के तेल से साफ कर लें। इससे बेल्ट में अच्छी चमक आ जाएगी और बेल्ट मज़बूत भी हो जाएगी।
8. अगर आप के पास कोई ऑप्शन नहीं है और आपको बेल्ट मोड़ की ही रखनी है। तो उसे बिल्कुल ढील देकर मोड़ें और कोशिश करें कि उसे बिल्कुल भी दबाएं न।



Click it and Unblock the Notifications
