Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जले हुए फ्राइंग पैन को ऐसे साफ करें

आजमाएं यह टिप्स-
1. जैसे ही अपना तलने-भुनने का काम समाप्त कर लें, तुरंत बाद ही पैन को गरम पानी में भीगने के लिए छोड़ दें।
2. पानी में ताजा नींबू निचोड़ दें जिससे एसिड, पैन में लगे हुए काले ग्रीस को काट दे। नींबू न केवल बैक्टीरिया को मारता है बल्कि बदबू भी हटा देता है।
3. अब नींबू से साफ किये हुए पैन को साबुन के पानी वाले घोल में एक घंटे के लिए डुबोएं। इसके बाद हाथों में दस्ताने पहन कर उससे पैन को स्क्रब कर के ग्रीस को छुड़ाएं।
4. अब पैन को अच्छी तरह से साफ पानी के दा्रा धो लें। उसको साफ कपड़े से पोछ कर उल्टा ढंक दे, जिससे उसका पानी निकल जाए और वह सूख जाए।
5. बेकिंग सोडा का उपयोग कर के आप पैन को साफ कर सकती हैं। इसके लिए चाहिये, बेकिंग सोडा, पानी और स्क्रबिंग पैड। सबसे पहले एक पेस्ट तैयार करें जिसमें बेकिंग सोडा और पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट को पूरे पैन में फैला कर लगाएं और थोड़ी देर तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तब इसे साबुन और स्क्रब से साफ करें।
6. इसके अलावा सिरके का भी उपयोग किया जा सकता है। पूरी रात पैन को सिरके और पानी के घोल में डुबोए रखें और फिर सुबह साबुन और पानी से धो लें।
7. अगर आपका पैन नॉन स्टिक है, तो उसके लिए आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। इस पर टैफलॉन की कोटिंग लगी होती है, जो रात भर साबुन के पानी में भिगोने से खराब हो जाएगी। इसलिए इन जरुरी बातों पर विशेश ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
