Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ऐसे रखें मोती का ख्याल

ऐसे रखे मोती का ख्याल -
1.यह एक बात हर तरह के आभूषणों पर लागू होती है, किसी भी गहने पर कभी भी परफ्यूम या इंत्र न छिडकें। मेकअप का समान भी इसे नुक्सान पहुंचा सकता है। पहले मेकअप और परफ्यूम लगा लें फिर उसके बाद अपने आभूषणों को पहने।
2.अगर आपने मोती की रिंग पहनी हुई है तो नहाने से पहले उसे निकाल कर रख दें। कठोर शैंपू, साबुन और यहां तक की ज्यादा पानी भी मोती के लिए अच्छा नहीं होता।
3.अगर मोती गंदी हो जाए तो उसे मलमल के कपड़े से साफ करना चाहिये। इसे कभी भी कठोर कपड़े न साफ करें वरना इसमें लगी कोटिंग की परत छूट जाएगी।
4.अगर पोछने से भी काम न चले तो मलमल के कपड़े को गीला कर लें और हल्के हाथों से उसे साफ करें। कस के कभी नहीं साफ करना चाहिये क्योंकि मोती से लगा धागा टूट सकता है।
5.मोती को तुरंत साफ करने के बाद ही अल्मारी या डिब्बे में बंद कर के नहीं रखना चाहिये। उसे बाहर पंखे में रख कर सुखा लें तभी अंदर बंद कर के पैक कर के रखें।
6.मोती या फिर किसी भी तरक के आभूषणों को इकठ्ठा कर के एक साथ पैक न करें। अक्सर हमारी आदत होती है कि हम किसी भी तरह के गहने क्यों न हों उनको एक साथ ही रखते हैं। इससे उनका रंग एक दूसरे पर चढ़ जाता है और वह देखने में भद्दी लगने लगती हैं।
7.मोती को किसी भी शार्प गहने के साथ न रखें। मोती बहुत ही कोमल होती है इसलिए अगर उसमें खरोच लग गई तो वह बिल्कुल बेकार हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
