Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोने वाले गद्दे को कैसे करें साफ

ऐसे साफ करें गद्दे को
1. वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग- गद्दे को साफ करने का सबसे उचित तरीका है कि उसे वैक्यूम क्लीनर से ही साफ किया जाए। इस तरह से साफ करने से गंदगी भी निकल जाती है और कहीं पर कोई दाग भी नहीं पड़ता। ऐसा इसलिए क्योंकि गद्दे को साफ करते समय उसे गीला नहीं करना पड़ता।
2. अन्य तरीके- अप्होल्स्टरी क्लीनर से अपना गद्दा साफ करवाइये। यह हमारे शरीर के संपर्क में आता है इसलिए ध्यान रखें की आपको रसायन से कोई एलर्जी न हो जाए। इस तरह का क्लीर गद्दे में मौजूद गंदगी और घटमल से काफी अच्छे से राहत दिलाता है।
3. बेकिंग सोडा- एक कटोरे में बेकिंग सोडा और पानी मिला लें। इस पेस्ट को गद्दे पर लगे हुए दाग पर लगाएं और 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर किसी साफ गीले कपड़े से दाग को रगड़ कर पोछें।
4. डिजर्जेंट का प्रयोग- दाग को छुडा़ने के लिए एक चम्मच बरतन धोने वाला सर्फ लें और उसे ठंडे पानी में एक कटोरे में मिला दें। अब इसमें कपड़ा भिगोएं और उसे लगाएं। इसके बाद टूथब्रश से दाग को रगड़ कर साफ करें और फिर किसी गीले कपड़े से फिर से साफ कर लें।
5. नींबू का रस- अगर दाग छुड़ाना हो तो उस पर नींबू का रस लगा कर रगड़े और किसी गीले कपड़े से पोंछ कर और रगड़ कर साफ करें। इससे गहरे से गहरा दाग भी छूट जाएगा।
6. पानी का प्रयोग- आप दाग को पानी से छुड़ा सकते हैं। अगर गद्दे पर खून का दाग लग गया हो तो उसे पानी में थोड़ा सा नमक डाल कर साफ करें। पर ध्यान रहे कि गरम पानी की जगह पर बिल्कुल ठंडा पानी इस्तमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
