Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बेकिंग सोडे से चमकाइये अपने घर-सामान को

आईये आपको बताते हैं कि सोडा का प्रयोग घर की किन बड़ी चीजों को साफ करने में करना चाहिए।
1. माइक्रोवेव: किचन की महत्वपूर्ण चीजों में होता है माइक्रोवेव। लेकिन लगातार प्रयोग करने से इसके अंदर से खाने-पीने की महक आने लगती है। इसके अंदर अक्सर दूध और तेल के निशान भी पड़ जाते हैं। तो इसे साफ करने का लिए आप केवल एक चम्मच सोडे में एक चम्मच नीबू का रस मिलाइये और स्क्रब से दाग-धब्बे को साफ कीजिये। देखिये आपका माइक्रोवेव बिल्कुल नये जैसा हो जायेगा।
2.किचन स्लैब: लगातार खाना बनने की वजह से किचन की स्लैब एकदम काली हो जाती है। उसमें चिकनाई जम जाती है जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। अक्सर महिलाएं इस गंदगी को साफ करने के लिए वाइपर और चाकू का इस्तेमाल करती है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। इसे साफ करना अब बहुत आसान है। आप साफ करने वाली जगहों पर थोड़ी देर कुनकुने पानी में मिला हुआ सोडा डाल दीजिये औऱ दस मिनट के लिए छोड़ दीजिये और उसके बाद स्क्रब से साफ कर दीजिये देखिये गंदगी का नामों-निशां नहीं रहेगा।
3. जले बर्तन: आप बेकिंग सोडा से जले बर्तन भी साफ कर सकती हैं। आप साबुन मिले पानी में बेकिंग सोडा मिलाइये और रात भर इस घोल को जले बर्तन में डाल कर छोड़ दीजिये। सुबह आप इसे रगड़कर धो लीजिये। आपके बर्तन नये जैसे चमकने लगेंगे।
4.फ्रीज: आप बेंकिग सोडे की मदद से अपने फ्रीज को भी नये जैसा बन सकती हैं। सोडा से आप आईस प्लेट को भी साफ कर सकते हैं। फ्रीज साफ करने के लिए फ्रीज के अंदर आप बेकिंग सोडा को छिड़क दीजिये। उसके आधे घंटे बाद गीले कपड़े से साफ कर लीजिये। आप के फ्रीज पर एक भी निशान नहीं रहेगा।
5.किचन सिंक्स और बेसिन: गर्म पानी में सोडा मिलाइये और साबुन का घोल उसके बाद अपने किचन सिंक और बेसिन को रगड़िये देखिये किस तरह चमकता है आपका किचन और बाथरूम का बेसिन।
6.कार्पेट: कार्पेट जैसी जटिल चीज को साफ करने के लिए पूरे कार्पेट पर सोडे की अल्प मात्रा छिड़क दीजिये उसके आधे घंटे के बाद आप वैक्यूम क्लिनर से पूरे कार्पेट को साफ कर लीजिये। कार्पेट से बदबू निकल जायेगी।
7.चांदी के गहने और बर्तन: अक्सर पानी और पसीने के चलते चांदी के बर्तन काले हो जाते है। इन्हें साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाइये। इस पेस्ट को बर्तन पर रगड़िये और उसके बाद धो लीजिये। बर्तन और गहनों की कालिमा छू-मंतर हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications