Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
खाली बोतलों से बनाइये उपयोगी चीजे
हर घर में कई ढेर सारी छोटी-बड़ी खाली बोतले पड़ी रहती हैं जो इधर से उधर घूमती फिरती रहती हैं। आप सोंचती हैं कि ये छोटी-बड़ी बोतले कभी न कभी तो काम आएंगी ही इसलिये इन्हें सम्भाल कर रख लेती है। लेकिन होता क्या है कि घर पर इनका कबाड़ इकठ्ठा हो जाता है और अन्त में इन्हें कबाड़ी के हाथों बेचना पड़ता है। लेकिन अब आप इन बोतलों को रखने के बजाए इनसे कुछ उपयोगी चीजे बना सकती हैं। कैसे? आइये जानते हैं-

ऐसे करें इन्हें उपयोग-
1. पौधे लगाएं- क्या आपको अपने घर में ग्रीन हाउस चाहिये? आप चाहें तो इन बोतलों में छोटे पौधे लगा सकती हैं। इन कंटेनरों छोटे पौधे लगा कर अपनी बालकनी या फिर कमरे के अंदर टांग सकती हैं।
2. बिखरी चीजो को रखिये- क्या आपकी ड्रेसिंग टेबल या रैक पर हमेशा ही छोटे-मोटे समाना बिखरे रहते हैं? अगर हां, तो एक बड़ी सी बोतल लें और उसे बीच से काट कर उसमें इधर-उधर बिखरा समान रखें।
3. फिश टैंक- अगर आपको मछली पालने का शौक है और एक्वेरियम की देखभाल करने का समय नहीं है, तो एक खाली बोतल में एक मछली रखें। बोतल की साइज को ध्यान में रख कर मछली का चुनाव करना सही रहेगा। बोतल को खूबसूरत बनाने के लिये उसमें कुछ पत्थर भी डालें।
4. पेन होल्डर- स्कूल जाने वाले बच्चे खाली बोतल को सजा कर एक पेन होल्डर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। बोतल पर स्केच पेन से सुंदर डिजाइन बनाइ जा सकती है और स्टीकर्स लगाए जा सकते हैं।
5. कैंडल स्टैंड- अगर आपको खाली टेबल पर कैंडल लगाना पसंद नहीं है तो बोतल को एक कैंडल स्टैंड के रूप में ढाल दें। इसको रिबन या पेन्ट से सजाएं। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा कि प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग कैंडल स्टैंड के रूप में न करें।
6. चिडियों के लिये पानी स्टोर करें- आजकल गर्मी बहुत ज्यादा बढ गई है, इसलिये अगर आपके घर में बालकनी या छट है तो खाली बोतल में पानी भर कर प्यासी चिडियों को पानी पिलाएं। बोतल को रोज धुले और उसमें साफ पानी भर कर रखें।
7. सिक्के- अपने सिक्कों को खाली जार में सम्भाल कर रखें। बच्चों के लिये एक गुल्लख बनाएं और उन्हें अपने पैसे सेव करने को कहें। ऐसा करके उन्हें पैसे बचाने की आदत हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
