Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
खटमल से छुटकारा पाने का प्राकृतिक तरीका
खटमल बिस्तर पर पाए जाने वाले आम कीट होते हैं जो अक्सर सभी घरों में होते हैं। इनकी मौजूदगी तभी पता चलती है जब यह शरीर पर तेजी से काट लेते हैं। बेड बग आसानी से दिखाई नहीं पड़ते क्योंकि यह देखने में एक पौधे के बीज के समान होते हैं। इन पर किसी भी प्रकार के स्प्रे का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिये अगर आपके बेड पर भी बेड बग या खटमल हैं जो रात-भर सोना मुशकिल कर देते हैं, तो इन्हें मारने के लिये प्राकृतिक तरीके अपनाइये। चलिये जानते हैं कैसे-

अपनाएं यह प्राकृतिक उपाय -
1. सफाई - अगर आप अपने बिस्तर को साफ और सूखा रखेगे तो बेड बग उनसे कोसो दूर रहेंगे। हमेशा साफ चादर का ही प्रयोग करें। हफ्ते में एक बार बेड शीट और तकिये के गिलाफ को एक बार जरुर धोना चाहिये। बिस्तर पर कीटाणुओं और जीवाणुओं ना पनपे इसके लिये तकिये और गद्दे को सूरज की धूप में रखना चाहिये। अल्ट्रावॉइलेट किरणें कीटाणुओं और खटमल को खतम कर देती हैं।
2. गरम प्रेस का प्रयोग- गीली चादर या बिस्तर में खटमल के बढने की संभावना होती है। इसलिये इन्हें प्राकृतिक तरीके से हटाने के लिये गरम-गरम प्रेस का उपयोग करें। गरम प्रेस, चादर के अंदर की सारी नमी को सुखा देगा। लेकिन किसी भी चादर पर गरम प्रेस करने से पहले उसके ऊपर के लेबल को जरुर पढ़े।
3. वैक्यूम क्लीन - हफ्ते में एक बार गद्दे को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। इससे खटमल तो खतम होते ही हैं साथ में कीटाणु मरते हैं और गंदगी भी साफ होती है।
4. छेद को बंद करें - अगर आपका बेड किसी दीवार के सामने है जिसमें छेद है, तो फिर सावधान रहिये। इस छेद को तुरंत बंद कर दीजिये क्योंकि दीवार में छेद होने से वहां पर कीड़े, चींटी, कॉकरोच और खटमल आसानी से घर बना लेते हैं।
5. चादर धोएं - जैसा पहले भी बताया जा चुका है कि आपको अपना चादर, कुशन कवर और तकिये का कवर हफ्ते में एक दिन जरुर धोना चाहिये। इसके लिये गरम पानी का प्रयोग करें जिससे खटमल मर सके। इसके बाद चादर को बाहर धूप में सुखाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
