Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
किचन कैबिनेट से भगाएं कॉकरोच
कॉकरोच आपके घर में एक किराएदार की तरह रहते हैं। जब भी आप किचन में लाइट जलाती हैं तब ही आपको 2-3 कॉकरोच इधर-उधर भागते हुए दिख जाया करते हैं। अगर आप इन गंदगी फैलाने वाले कॉकरोच से परेशान हो चुकी हैं और अब आप एक असरदार दवाई ढूंढ रही हैं जो इन आपको इन कॉकरोच से छुटकारा दिला सके, तो अपनाइये यह घरेलू नुस्खे।
ऐसे भगाइये किचन से कॉकरोच
1. किचन की कैबिनेट के अंदर रेड वाइन रख दीजिये। बस एक कटोरी में 1/3 रेड वाइन डाल दीजिये और उसे कैबिनेट में रखें या फिर वहां पर जहां कॉकरोच का आतंक सबसे ज्यादा रहता है।

2. पाउडर वाली चीनी को किसी कटोरे या फिर किसी बोतल की ढक्कन में भर कर रख दें। आप चीनी को बोरिक एसिड के साथ भी मिला कर कैबिनेट में रख सकती हैं।
3. अगर आप अंडा खाती हैं तो अंडा खाने के बाद उसके छिलके को ना फेके क्योंकि यह कॉकरोच को भगाने के काम आ सकता है। अंडे का छिलका भी कॉकरोच भगाने के बडे़ काम आता है। बस खाली अंडे के छिलको को किचन कैबिनेट या स्लेब पर रख दें, इससे कॉकरोच किचन में प्रवेश नहीं करेंगे।
4. लौंग को हम खाना बनाते समय इस्तमाल करते हैं लेकिन आप इसे कॉकरोच से मुक्ती पाने के लिये भी प्रयोग कर सकती हैं। किचन कैबिनेट के अंदर थोड़ा लौंग रख दीजिये और फिर देखिये कि ये कैसे भागते हैं।
5. बोरेक्स पाउडर कीट मारने के प्रयोग में आता है। इस पाउडर को अपने किचन स्लैब पर छिड़क दें। अगर फिर भी कुछ दिनों में कॉकरोच दुबारा दिखाइ पडे़ तब दुबारा यह विधि अपनाइये।
6. एक कटोरे में थोडा़ सा बेकिंग पाउडर मिलाएं और उस कटोरे को कैबिने के अंदर या फिर बाहर रखें। 10-15 दिनों में इस सोडे को बदलती रहें क्योंकि नमी की वजह से इसकी महक चली जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
