Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
स्मार्ट शॉपिंग कर के बचा सकती हैं पैसे
राशन हर घर की जरूरत होती है। जब भी आप राशन की दुकान पर जाती होंगी तो सोंचती होंगी कि पूरे महीने भर का राशन एक साथ ले लिया जाए वरना बाद में कहीं महीने भर का बजट बिगड़ ना जाए। कई बार तो ऐसा होता है कि आप फूड स्टोर में कोई छोटा मोटा समान खरीदने गईं और काउंटर के ही पास चॉकलेट और कुकीज आदि आपका आकर्षण अपनी ओर खींच रही होती हैं और आपसे देखा नहीं जाता और आप बेफिजूल पैसे गवां बैठती हैं। खैर इन पर किसी का बस तो चलता नहीं लेकिन हां, आप अपने बजट को कंट्रोल करने में जरुर अपना बस चला सकती हैं। कैसे? जानने के लिये पढे इसेः

1. क्या आपके पास लिस्त तैयार हैः इससे पहले कि आप राशन खरीदने जाएं, उससे पहले ही आपके पास जरुरत के समानों की पूरी लिस्ट होनी चाहिये। अगर आपको केवल दाल और चावल ही खरीदना है तो उसे अपनी लिस्ट पर लिख लें, जिससे आप बेफिजूल में अलग-अलग सेक्शन देख कर अपना समय गवान से बचे और पैसे भी बचा लें।
2. पसंद नापसंद को दिमाग में रखें: अगर आपको ओट पसंद हैं और आपके बच्चों को वह बिल्कुल भी नहीं भाता, तो उसे ना खरीदने में ही समझदारी है। ऐसी चीजे़ लें जो परिवार में हर कोई प्रेम से खा सकता हो। इससे आपके पैसे बचेंगे इसलिये सदस्यों की पसंद नापसंद को हमेशा दिमाग में रखें।
3. बजट क्या हैः आप अपने मेहनत से कमाए हुए पैसों को पानी की तरह नहीं बहा सकतीं। शौपिंग से पहले अपना बजट बना कर रखें। अगर आप अकेली महिला हैं तो हफ्ते भर का ही बजट बनाएं और अगर आप परिवार वाली हैं तो आपके लिये महीने भर का बजट सही रहेगा।
4. स्टोर करने में परेशानी: ऐसे भी कुछ समान होते हैं जो सालों साल स्टोर कर के रखे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर चावल, गेहूं, वाइन, मसाले और अंचार आदि। लेकिन अक्सर होता यह है कि जब आप किसी समान पर कोई ऑफर या छूट लगा देखती हैं, तो उसे बिना मतलब ही खरीद लेती हैं, भले ही वह आगे उपयोगी हो या नहीं। बेकार की चीजों को खरीदने से बचें वरना कुछ समय बाद वह एक्सपायर हो जाएगी जिससे आपके पैसे पानी में चले जाएंगे।
5. सामग्री चेक करें: कई बार लोग पैकेट वाला फूड आइटम इसलिये खरीद लेते हैं ताकि वह कोई नई चीज बना कर ट्राई कर सकें। लेकिन अगर आप को खाना बनाने का शौक नहीं है तो इसे ना ही खरीदें वरना यह पडे़-पडे़ खराब हो जाएगा और आपके पैसे बेकार हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
