Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टूटी हाई हील को ऐसे कीजिये फिक्स
महिलाओं को हाई हील पहनने का बडा़ शौक होता है। तमाम महिलाओं के पास दो जोडी़ हाई हील तो जरुर ही होती है। एक तो यह देखने में सेक्सी लगती है और दूसरी यह महिला के फिगर में चार-चांद लगा देती है। इसको पहनने के बाद बहुत ही संभल कर चलना चाहिये नहीं तो यह टूट भी सकती है।
उन महिलाओं की जिनकी हाई हील की सैंडल टूट जाती है वह सोंचने लगती हैं कि अब उनकी एक जोडी़ खराब हो गई और वे निराश हो जाती हैं। लेकिन निराश ना हों क्योंकि हम आपके लिये कुछ खास टिप्स ले कर आये हैं जिससे आप घर बैठे ही अपनी टूटी हुई हील को ठीक कर सकती हैं।

8 तरीके हाई हील को फिक्स करने के -
1. हील में टूटे किसी भी टुकडे़ को ना फेके। यह आपके लिये बहुत ही शर्म की बात हो सकती है कि लोग आपकी टूटी हुई हील को देख कर बाते करें, लेकिन हील के सारे टुकडो को रख लीजिये जिससे उसे घर पर फिक्स किया जा सके।
2. अगर आप हाई हील को रोजाना ही पहनती हैं, तो अपने पर्स में एक तुरंत सूखने वाला ग्लू हमेशा रखें। जैसे ही हील टूटे तुरंत वह ग्लू लगा लें।
3. अगर आपको ज़रा सा भी लगे कि हाई हील कुछ-कुछ ढीली हो रही है तो तुरंत ही सावधान हो जाएं और उसकी जगह पर कोई चप्पल पहन लें।
4. ज़रा सा भी अंदाजा होने पर कि आपकी हील टूट रही है तो पता लगाएं कि वह कहां से अलग हो रही है और उस पर तुरंत ही ग्लू लगाएं। किसी भी पथरीली जगह पर बचे और हील पर ज्यादा प्रेशर देने से बचे।
5. अगर घर पर आते ही आपकी हील टूट जाए तो बाजार से हील रिपलेस्मेंट खरीदे और उसे टूटी हुई हील की जगह पर लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि दोनों ही हील समान हो वरना चलने में परेशानी होगी।
6. हील टूटने पर सबसे पहले हील को साफ करें, उसमें से पुरानी और टूटी पिन को निकाले। अब चमडे के सोल पर ग्लू लगाइये जिससे वह दुबारा चिपक सके।
7. जब हील सही से चिपक जाए तब उसे 2-3 घंटो के लिये रख दें और फिर प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
