Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कपड़े से कैसे हटाएं आयरन का दाग
आपके प्यारे कपड़े पर अगर आयरन का दाग लग जाए तो उसे किस प्रकार छुड़ाएंगी। यह आयरन के दाग अक्सर कपड़ों को धोने के बाद पड़ते हैं, जब आप उन्हें बाहर लोहे के तार पर फैलाती हैं। ऐसा भी होता है कि कई जगहो पर पानी में भारी मात्रा में लोह तत्व की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे सफेद कपड़े पीले पड़ जाते हैं। यह आयरन के दाग बहुत गहरे होते हैं जो कि कई बार की धुलाई से भी नहीं जाते। इसलिये अगर आपको अपने सफेद कपड़ो की सुरक्षा करनी है तो पढि़ये ये जानकारी।

1. सफेद कपड़े, पानी में आयरन कंटेंट होने की वजह से पीले पड़ जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिये कपड़े को धोने के बाद एक बाल्टी में गरम पानी में एक चम्मच सिरका मिलाएं और उसमें कपड़े को धोएं।
2. आप चाहें तो गरम पानी में नमक मिला कर उससे भी कपड़े को धो सकते हैं। बस आपको पानी में कपड़े को 10-20 सेकेंड के लिये ही भिगोना होगा। नमक कपड़े से दाग को तुरंत ही गायब कर देता है।
3. कपड़ों से आयरन दाग को हटाने के लिये उन्हें रातभर के लिये सिरके वाले पानी में भिगोकर रख दीजिये। उसमें नमक बिल्कुल भी न मिलाएं क्योंकि यह कपड़े को हल्का कर देगा।
4. आयरन के दाग को हटाने के लिये कभी भी ब्लीच का उपयोग न करें। ब्लीच की जगह पर कोई अच्छा और तेज सर्फ का उपयोग करें। ब्लीच केवल दाग को और जमा देगा जिससे दाग ठीक से नहीं निकल पाएगा।
5. कपड़े से आयरन को हटाने के लिये कपड़े को जमीन पर फैला दीजिये, फिर उस पर सफेद सिरका छिड़किये और नमक की मदद से रगडि़ये। अब पांच मिनट के लिये ऐसे ही छोड़ दीजिये और फिर ब्रश को पानी में डुबो कर अच्छे से दाग छुड़ा कर साफ कीजिये।
6. दाग को आराम से नींबू रगड़ कर भी छुड़ा सकती हैं। अगर नींबू से दाग न साफ हो रहा हो तो आप चुटकी भर काला नमक ले कर उपयोग कर सकते हैं।
7. अगर दाग बहुत गहरा हो तो बेकिंग सोडा की मदद ली जा सकती है। एक चम्मच बेकिंग सोडा को आधी बाल्टी पानी में डालें और उसमें 15 मिनट तक के लिये कपड़ों को भिगो दें। इसके बाद कपड़े को साबुन या सर्फ लगा कर साफ करें।
8. कभी भी दाग लगे हुए कपड़े को ड्रायर में नहीं सुखाना चाहिये क्योंकि इससे दाग और भी गहरे हो जाते हैं। अच्छा होगा कि आप कपड़े को एक बार और धो लें। अगर दाग फिर भी नहीं जाता है तो उस पर सफेद सिरका और नमक छिड़के तथा दो-तीन घंटे के लिये उसे ऐसे ही छोड देने के बाद हल्के साबुन से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
