Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
किचन की सफाई करें झट-पट
एक साफ और सुंदर घर में ही अच्छी सेहत का राज छुपा होता है। घर के हर सदस्य को घर के कोने कोने को साफ करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिये। घर का अहम हिस्सा होता है किचन, जो हर रोज भोजन बनाते वक्त गंदा होता है। अगर किचन साफ नहीं रहेगा तो घर का हर सदस्य हमेशा बीमार ही रहेगा। किचन में ऐसी बहुत सी चीजे हैं जिन्हें हर रोज सफाई की जरुरत होती है। आइये जानते हैं कि किचन में किसी चीज को रोज साफ करना चाहिये और कैसे साफ करना चाहिये।

ऐसे करें किचन की सफाई-
1. माइक्रोवेव- माइक्रोवेव में एक कटोरे में दो कप पानी भरें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें। अब माइक्रोवेव को पांच मिनट तक के लिए चला कर छोड़ दें। जब वह रुक जाए तब उसके भीतर को एक पेपर टॉवल लें कर साफ करें। इससे माइक्रोवेव भी साफ हो जाएगा और उसमें से अच्छी महक भी आने लगेगी।
2. सिंक- सिंक से चिपचिपे ग्रीस को हटाने के लिए उसमें से कई बार गरम पानी का बहाव करना पड़ेगा। इसके बाद एक कप सफेद सिरका डालें और बेसिन को थोड़े से बेकिंग पाउडर सोडे से साफ करें।
3. फ्रिज- अगर आपको फ्रिज के भीतर सफाई करनी है, तो गरम पानी और बेकिंग सोडा का प्रयोग करें। इसके बाद फ्रिजर को भी साफ करें।
4. किचन कैबिनेट- कैबिनेट को साफ करने के लिए ल्किविड सोप और सफेद सिरका लें और पोंछे। जब अच्छे से पोंछ लें तब एक साफ कपड़ा लें और उसे गरम पानी में डुबो कर बचा हुआ साबुन का घोल कैबिनेट के अंदर से साफ करें।
5. किचन की जमीन- अगर जमीन पर कोई चिपचिपी चीज गिर गई हो, तो उस पर ब्लीच डाल दें और फिर उसे ब्रश से रगड़े। जमीन को चमकदार बनाने के लिए एक कप सिरके में गरम पानी डाल कर सफाई करिये।



Click it and Unblock the Notifications
