Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे करें सूती साड़ियों की देखभाल

टिप्स-
1.जब आप अपनी सूती की साड़ी को पहली बार धो रहीं हों तो सबसे पहले उसे गरम पानी में सेंधा नमक डाल कर 10-15 मिनट तक भिगोना चाहिये। यह करने से साड़ी का रंग कई धुलाइयों के बाद भी नहीं जाता।
2.पानी में रीठा मिलाने से और फिर उसमें साड़ी को भिगो देने से साड़ी का रंग नहीं जाता और वह कई सालों तक आराम से चलती है।
3.इसके अलावा अगर सूती साड़ी को क्रिस्पी बनानी हो तो उसे बाजार में मिलने वाला स्टार्च लगाएं। आप चाहें तो पके हुए चावल के पानी से भी आप स्टार्च तैयार कर सकती हैं।
4.अपनी साड़ियों को अगर स्टार्च करें तो उसे बाद में अच्छे से साफ पानी से जरुर धुल लेना चाहिये जिससे उस पर सफेद धब्बा न पड़ा रहे।
5.साड़ी को हमेशा सूखने के बाद आयरन करना चाहिये जिससे उसकी सिकुड़न सही हो जाए। उसके बाद अपनी साड़ियों को अच्छे से हैंगर में टांगना नहीं भूलना चाहिये।
6.सूती साड़ियों पर कभी भी केमिकल का प्रयोग नहीं करना चाहिये वरना उसका कपड़ा खराब हो सकता है।
7.अगर साड़ी पर गलती से स्टेन या दाग लग गया है तो उसे तुरंत पानी से धो लें। चाहें तो उसे सफेद पेट्रोल और हल्के कपड़े या ब्रश से साफ करें।
8.अपनी साड़ी को धोने के बाद उसमें से पानी कभी भी निचोड़ कर नहीं निकालना चाहिये। ऐसा करने से उसका मटीरियल खराब होगा और वह सिकुड़ भी जाएगी। साड़ी को हल्के से दबा कर या फिर उसे बाहर हैंगर में टागें जिससे उसका पानी निकल जाए।
9.सूती की साड़ियों को अक्सर प्रयोग करती रहें अगर आप इन्हें नहीं भी पहनती हैं तो भी कभी कभार इनका फोल्ड दूसरी ओर मोड़ दें। ऐसा करने से साड़ी की जरी फटेगी नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
