Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
रत्नों के आभूषणों का रख-रखाव

टिप्स-
1.सबसे पहली बात, कभी भी रत्नों पर पर्फ्यूम न छिडके। साथ ही इस पर बॉडी लोशन या अन्य मेकअप प्रोडक्ट गलती से भी न लगाएं। यह सब आपके स्टोन को नुक्सान पहुंचा सकती हैं।
2.किसी भी रत्न को साफ करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि उनकी प्रकृति क्या है। जैसे कि हीरा और नीलम दोनों ही बहुत कठोर पथ्थर होते हैं इसलिए अगर उन्हें आप गरम पानी में घंटे भर के लिए भी भिगों देगीं तब भी उन्हें कुछ नहीं होने वाला। वहीं दूसरी ओर मूंगा और फिरोजा़ गरमी से बड़ी जल्दी खराब हो जाते हैं।
3.हीरा, पन्ना और नीलम को अगर साफ करना हो तो उन्हें हल्के गरम पानी में हल्का सा वॉशिंग पाउडर डाल कर डुबो कर धो लें। वहीं पर दूसरे रत्न जैसे ओपल, मून्स्टोन, जंबुमणि आदि को वॉशिंग पाउडर इस्तमाल न कर के हैंड वॉश से साफ करना पडे़गा।
4.मूंगें को साबुन से नहीं धोना चाहिये। फिरोजा ऐसा स्टोन है जिसे नमी बिल्कुल पसंद नहीं है। इन स्टोन्स को साफ करने के लिए इथाइल अल्कोहल ही अच्छा ऑप्शन होता है।
5.किसी भी रत्न को साफ करने से पहले एक बात जरुर ध्यान में रखें कि रत्न की कीमत तभी होती है जब तक वह सुंदर दिखता है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता की उसका आकार कैसा है। कहने का यह मतलब है कि अगर स्टोन को साफ करने पर हल्की खरोंच आ गई तो उसका महत्व खतम हो जाएगा। इसलिए इसको किसी कपडे से या कोमल ब्रश से ही साफ करें।
6.इनको तुरंत धोने के बाद किसी ठंडे डब्बे में बंद कर के न रखें क्योंकि इससे भाप जम जाने का डर है। धोने के बाद कपडे से पोछें और बाहर आधे घंटे के लिए सूखने के लिए रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
