Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह साफ करें दीवार पर लगा तेल का दाग

इस तरह साफ करें दीवार को
1. सफेद सिरका- सफेद सिरके में एक स्पॉन्ज को डुबोएं। इस स्पॉन्ज से अधिक पानी निचोड़ कर निकाल लें और दीवार को रगड़ कर साफ करें। जब दाग साफ हो जाए तब एक साफ कपड़े से दीवार को पोंछ दें।
2. कार्नस्टार्च- तीन चम्मच कार्नस्टार्च लें और पानी में मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को तेल लगी दीवार पर लगाएं और थोड़ी देर तक इसको ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद थोड़ी देर में एक गीले कपड़े से दीवार को पोंछ दें, जब तक दाग साफ न हो आपको ऐसे ही करते रहना होगा।
3. गर्मी- दीवार से तेल हटाने के लिए आपको एक प्रेस और पेपर टिशू लेना होगा। एक हाथ में पेपर टिशू लें और उसके कई फाल्ड कर के दीवार पर लगाएं, इसके बाद गरम प्रेस को उस पर रख कर दबाएं। इससे दीवार पर लगा हुआ तेल गरम होगा और पेपर टिशू उसे सोख लेगा। यह तब तक करें जब तक तेल साफ न हो। इसके बाद गरम साबुन के घोल से दीवार को अच्छे से साफ कर के कपड़े से पोंछ लें।
4. पेन्ट करें- अगर आपकी पूरी दीवार केवल तेल के दाग से ही भरी पड़ी हुई है, तो उसको साफ करना थोड़ा मुश्किल काम होगा। इसलिए अगर दीवार साफ करना हो, तो एक हल्का सा टच अप पेन्ट भी यह काम कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
