Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नमक से होती है घर की अच्छी सफाई

ऐसे करें नमक का प्रयोग
1. अगर आपको डर है कि आपके नए पर्दो का रंग धुलने से चला जाएगा तो उसे नमक मिले हुए पानी से ही धोएं। इसके अलावा अगर पुराने पर्दे पीले हो चुके हैं, तो उन्हें एक बर्तन में बेकिंग सोडा और नमक मिला कर खौला लें, इससे उनका पीलापन चला जाएगा।
2. अगर पर्दो में लोहे का जंग लग गया हो, तो उस पर सिरका और नमक का पेस्ट लगाएं। पेस्ट को लगा कर सूरज की धप में सुखाएं और फिर साफ पानी से धो लें।
3. अगर आपके आयरन पर कुछ चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ है, तो उसे हल्के टंपरेचर पर रख कर, उस पर पेपर में थोड़ा सा नमक ले कर रगड़ दें। इससे दाग गायब हो जाएगा।
4. अगर बगीचे में घांस-फूस उग आए हैं, तो एक चम्मच नमक को पानी में खौला कर उस पर डाल दें। इसके अलावा नमक को चीटियों और कीड़ों पर सीधे डाल कर उन्हें मार सकते हैं।
5. पैन के जले हुए भाग को नमक दा्रा साफ किया जा सकता है। बस नींबू के छिलके को नमक में लगाइये और उससे अपने पैन को रगड़ कर साफ कर लीजिये।
6. नाली न जाम हो, इसके लिए एक कप नमक को दो कप खौलते हुए पानी के साथ अड़ोल दें। इससे बदबू भी दूर होगी और नाली जाम होगी तो भी ठीक हो जाएगी।
7. दीवारों पर दरार पड़ गई हो, तो नमक और कार्नस्टार्च का पेस्ट बना कर दीवार की दरार में फिल कर दें। इसस पता ही नहीं चलेगा कि दीवार पर कोई दरार भी थी।
8. अपने प्लास्टिक के फूलों पर जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए, उन्हें नमक से भरे हुए पैकेट में डाल कर कस के हिलाएं। इससे उन पर जमी हुई गंदगी साफ हो जाएगी। उनको बाहर निकाल लें और दुबारा प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
