Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जब करना हो घर को शिफ्ट...
एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट करना थोड़ा मुश्किल कार्य होता है। लेकिन अगर घर का सारा सामान अच्छी तरह से और बिना टूटे-फूटे पैक हो जाए तो समझिये बड़ी राहत की बात होती है। वैसे तो आज कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जो आपके एक घर के समान को अच्छे से पैक करके दूसरे घर पर ठीक उसी जगह पर लगा देती हैं। लेकिन अगर आप अपना सामान खुद ही पैक कर रहें हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आइये जानते हैं कुछ इन्हीं खास बातों के बारे में-

1. जब आपको घर शिफ्ट करना हो तो खुद को बडे़ और छोटे डिब्बों के साथ तैयार कर लें। जी हां, गत्ते के डिब्बे आपको किसी भी लोकल स्टोर पर मिल जाएंगे। बड़े डिब्बों को छोटे सामान रखने के लिये प्रयोग करें और छोटे डिब्बों को बड़े और भारी सामान रखने के लिये प्रयोग करें। इसके अलावा ग्लास के सामानों को सुरक्षित रखने के लिये बबल रैप, सेलोफेन पेपर और अखबार भी तैयार रखें।
2. सबसे पहले एक कमरे के सामान को अच्छे से पैक करें तभी दूसरे कमरे की ओर बढ़े। इससे जब आप दूसरे घर पर जाएंगे, तब आप को पता रहेगा कि कौन से डिब्बे में किस रूम का समान है। अगर बॉक्स में कहीं थोड़ी सी जगह बच गई हो तो उसको भरने के लिये तकिया और कुछ तौलिया आदि रख सकते हैं।
3. घर को शिफ्ट करने का काम बड़ा ही मजेदार होता है क्योंकि आप अपने साथ कई सारी चीजों को नए घर पर ले जाना चाहते होंगे। सामान को पैक करते समय उन सामानों को वहीं पर छोड़ दें जो आपके काम की न हों वरना वे चीजें फालतू में घर की जगह को घेरेंगी।
4. जब भी घर शिफ्ट करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो मूवर्स एंड पैकर्स की मदद लेना न भूलें। यह हर शहर में उपलब्ध होते हैं, जिनका पता आपको नेट की सहायता मिल जाएगा।
5. घर छोड़ते समय जरुरी लोगो को बताना न भूलें। जरुरी लोगो में बैंकर, पोस्ट ऑफिस आदि आते हैं। इस बात का ध्यान रखें की सरकारी ऑफिस में आपका नया पता पहुंच चुका हो।
6. जब आप घर छोड़ने के लिये तैयार हो चुके हों तब अपने सभी बॉक्स पर लेबल चिपका कर काले मार्कर से उस कमरे के बारे में लिख दें, जिस कमरे में वह बॉक्स रखना हो। इसके साथ ही अगर आप मूवर्स एंड पैकर्स की सहायता ले रहें हों तो भी लेबल चिपका दें, जिससे वह आपके सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें।



Click it and Unblock the Notifications
