Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
चाबी की सफाई के लाजवाब तरीके
घर की चाबी का उपयोग रोजाना हर घर में होता है। अगर इनकी सही से रख रखाव की जाए तो यह कई सालों तक आराम से चलते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप कोई ताला साल भर या फिर 6 महीने तक ना प्रयोग करें, तो उसकी चाबी वह ताला नहीं खोल पाती। क्योंकि इसमें इतनी जंग लग चुकी होती है कि यह काम नामुमकिन हो जाता है। इसलिये अंत में ताला तोडना ही पडता है। अगर आप अपनी चाबी को साफ-सुथरा रखेंगी और उसकी हमेशा सफाई करती रहेंगी तो यह नौबत नहीं आएगी। इसलिये अपनाएं यह लाजवाब तरीके-

1. चाबी को नमी वाली जगह पर रखने से बचे। पानी और नमी से जंग लगती है, जिससे चाबी को साफ करना मुश्किल होता है।
2. अगर चाबी कभी गलती से पानी या मिट़टी में गिर जाए, तब उसे सूखे कपडे़ से पोछे। उस पर नारियल तेल लगा कर रखें उसके बाद उसे मसलिन के कपडे़ से पोछ दें।
3. चाबियों को हफ़ते में एक या दो बार गरम पानी से जरुर धोएं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि चाबी से सारा पानी पुछ चुका हो।
4. चाबियों को नमक और नींबू दा़रा स्क्रब करें। यह उस पर लोहे के पार्टिकल्स को जमने से बचाता है। नींबू और नमक, चाबी पर जमी हुई उस नमी को दूर करता है, जो अक्सर मेटल की चाबियां सोख लेती हैं।
5. अगर घर की चाबियों पर जंग लग गई हो, तो उसे सिरके और पानी के घोल में करीबन 15-20 मिनट के लिये रखें। जब आप देखे की चाबी से जंग दूर हो चुकी है, तब उसे बाहर निकाल कर साफ पानी से धोएं।
6. टूथपेस्ट से भी चाबी पर जमी जंग को साफ किया जा सकता है। ब्रश में हल्का सा टूथपेस्ट लगाइये और 20 मिनट तक के लिये ऐसे ही छोड़ दीजिये और फिर गरम पानी से धो लीजिये।
कैसे साफ करें ताला?
1. अगर ताले में जंग लग गई हो, तो उसके छेद में नारियल तेल की कुछ बूंदे डालें। इससे चाबी आसानी से ताले को खोल देगी।
2. ताले को कभी भी नमी वाली जगह पर ना रखें।
3. अगर आपको ताले की जरुरत नहीं है, तो भी उसे हफ़ते में एक बार जरूर बंद और खोलें।



Click it and Unblock the Notifications
