Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गर्मी में दिमाग ठंडा रखना है तो किचन को ठंडा रखें
आप अपने घर को गर्मियों में कूल रखने के लिये इंडोर प्लांट्स लगाती हैं, कूलर और एसी चलाती हैं, शाम को पानी का छिड़काव करती हैं और तो और खुद को ठंडा रखने के लिये सूती कपड़े भी पहनती हैं। लेकिन शाम को जैसे ही अपने किचन में खाना बनाने के लिये जाती हैं, तो माथे पर पसीना देख कर मूड खराब हो जाता है। किचन की गर्म दीवारें सारे उपायों पर पानी फेर देती हैं।इन गर्मियों में अपने किचन को थोडा ठंडा कर के देखें, आपके दिमाग का पारा भी संतुलित रहेगा।

किचन को ऐसे रखें कूल-
1. किचन को ठंडा रखने के लिये माइक्रोवेव या ओवन का प्रयोग कम या बंद कर दें। माइक्रोवेव से निकलती हुई गर्मी पूरे किचन को गर्म कर देती है।
2. किचन खुला व हवादार होना चाहिये। अगर फ्रिज किचन में है तो उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दें क्योंकि उसके पीछे से गर्मी निकलती है, जो दीवारों को पूरी तरह से गमर कर देती है।
3. गर्मियों के दिनों में किचन की दीवारों पर लाइट कलर्स इस्तेमाल करें। रेड, ब्लैक या ग्रे कलर्स का इस्तेमाल सावधानी से करें। कैबिनेट्स, स्टोरेज एरिया और तीन वॉल्स लाइट कलर में रखें और एक वॉल को पसंदीदा रंग से रंग दें।
4. किचन कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं होना चाहिये क्योंकि भारतीय किचन में तडके व छौंक का प्रयोग काफी होता है। ध्यान रखें कि यहां चिमनी और दो खिडकियां जरूर हों। इससे दीवार गंदी नहीं होती और न ही गरम होती है।
5. दिनभर किचन में काम करने वाली महिलाओं को गर्मी न लगे इसलिये अगर किचन की खिड़की के पास बालकनी या लॉन है तो वहां कूलर या पंखा लगाया जा सकता है।
6. आमतौर पर बडा किचन होने पर लोग वहीं डायनिंग एरिया भी बना लेते हैं। लेकिन गर्मी में इसे किचन से दूर ही रखें तो ज्यादा बेहतर होगा।
7. अपने किचन को हरा-भरा बनाएं। किचन की खिडकियों पर छोटे-छोटे बॉटल प्लांट्स लगाएं। इससे हवा शुद्ध होगी और हरियाली भी रहेगी। जब आप उसमें पानी डाल कर सिचाईं करेगी तो उससे किचन भी ठंडा हो जाएगा।
8. अपने एग्जॉस्ट फैन और खिडकियों की नियमित रुप से सफाई करें, ताकि उस पर ग्रीस और गंदगी न जमा हो पाए। ग्रीस जमा होने से हवा का आना-जाना भी रुक जाता है।
9. अगर घर में एसी नहीं है तो एक वॉल पर पंखा लगवाएं। उसकी दिशा ऐसी हो, जिससे हवा सीधे चूल्हे पर न लगे।



Click it and Unblock the Notifications
