Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नमक के प्रयोग से साफ करें जींस
नई जींस खरीदने के बाद उसका रंग ना उड़ जाए इसलिये शायद आप उसे रोज़-रोज़ नहीं धोते होंगे। कई लोग इस बात की भी शिकायत करते हैं कि एक बार जींस धुलने के बाद उनकी जींस का रंग या तो उड़ गया हो या फिर उसकी फिटिंग लूज़ हो गई हो। अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या है तो आप जींस को बाहर ड्राइक्लीन करवाने की बजाए खुद घर पर ही नमक के प्रयोग से साफ कर सकते हैं।

5 टिप्स
1. एक बाल्टी में पानी भरे और उसमें 1 चम्मच नमक डालें। फिर उसमें जींस डालिये और एक घंटे तक के लिये छोड़ दीजिये।
2. अब जींस को पानी से निकालिये और या तो वॉशिंग मशीन से धो लीजिये या फिर हाथों से। कपड़े को बिल्कुल भी ना रगडे़ वरना वह लूज होना शुरु हो जाएगा।
3. जींस को साफ करने के लिये साधारण सर्फ का प्रयोग कीजिये। फिर जब तक झाग समाप्त ना होने लगे तब तक उसे बहते हुए पानी से धोएं।
4. फिर जींस को बाहर धूप में सुखाने के लिये उसे अंदर से बाहर पलट लीजिये और फिर सुखाइये। इससे जींस का कपड़ा खराब नहीं होगा।
जींस को नमक के घोल में क्यों धोएं?
1. नमक में जींस को धोने से उसका रंग नहीं उड़ता और उसका रंग बरकरार रहता है।
2. अगर जींस पर मिट्टी या खाने का दाग लगा हो तो वह भी साफ हो जाता है। लेकिन कपड़े को बिल्कुल भी रगड़ने की जरुरत नहीं होती।
3. जींस को हमेशा उल्टा धोएं। इससे ना तो जींस खराब होगी और ना ही उसका रंग उडे़गा। साथ ही इससे दूसरे कपड़ों पर भी जींस का रंग नहीं चढेगा, इसलिये नमक जरुर मिलाएं।
4. नई जींस को धोने के लिये बाल्टी में सफेद सिरका और चुटकी भर नमक मिलाएं। नमक मिलाने से रंग फेड नहीं होगा और सिरका मिलाने से जींस का कपडा़ ढीला नहीं पडे़गा।
5. कभी भी जींस धुलने के लिये ब्लीच का प्रयोग ना करें क्योंकि यह कपड़े का रंग हल्का करेगी और कपड़े को फाड़ भी देगी।



Click it and Unblock the Notifications
