Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
नेल पॉलिश रिमूवर के बडे़-बडे़ गुण
नेल पॉलिश रिमूवर केवल नेल पॉलिश को छुडा़ने के ही काम नहीं आता बल्कि एक अच्छे नेल पॉलिश रिमूवर के कई सारे गुण और प्रयोग होते हैं। क्या आप जानती हैं कि नेल पॉलिशर रिमूवर से आप कपडो़ पर पडे़ जिद्दी दागों का सफाया कर सकती हैं। ऐसे ही कई और सारे इस्तमाल हैं, आइये जानते हैं।
नेल पॉलिश रिमूवर के प्रयोग:
1. ग्लू छुडा़इये: कई बार त्वचा पर फेवी क्विक लग जाती है जिसे आप नेल पॉलिश रिमूवर से छुडा सकते हैं। यहां तक की शीशे पर लगे स्टीकर या गोंद के दाग को भी आप इससे छुडा़ सकते हैं।

2. चाइना क्ले के बरतनों से दाग छुड़ाए: यदि इस प्रकार के बरतनों पर हल्दी या तेल के दाग लग गए हों, तो उसे नेल पॉलिश रिमूवर में भिगोई हुई रुई से रगड़ कर साफ करें।
3. टाइल्स की सफाई: क्या बाथरूम या किचन की टाइल्स पीली और गंदी दिखाई देती है। इसे केवल नेल पॉलिश रिमूवर से रगड़ दीजिये और देखिये कि कैसे इस पर लगा जिद्दी दाग साफ हो जाता है।
4. इंक का दाग: कई तरह की स्याही या इंक ऐसी होती है जो कि साबुन और पानी से साफ नहीं होती। पर यदि आप नेल पॉलिश रिमूवर से इस पर लगे दाग को छुडा़एंगी तो यह दाग जरुर छूट जाएगा।
5. मार्कर का दाग: यदि आपके ऑफिर के बोर्ड पर मार्कर का निशान छूट नहीं रहा है तो आप उसे नेल पॉलिश रिमूवर रगड़ कर साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
