Latest Updates
-
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन
कोला के इस्तमाल से करें सफाई

करें इन्हें साफ-
1. जले पैन की सफाई- जले हुए पैन में कोला डालिये और उसे गैस पर रख कर ढंक दीजिये। गैस को बिल्कुल धीमा कर दीजिये और 20 मिनट बाद बंद कर दीजिये। अब पैन को नीचे उतारिये और उसे स्क्रब कीजिये। अब देखिये कि आपका पैन बिना महनक के कितना साफ हो चुका होगा।
2. धब्बो की सफाई- अगर कपड़ों पर दाग लगे हैं, जो ठीक प्रकार से साफ नहीं पा रहे हैं, तो बाल्टी में एक केन कोला डाल कर साथ में सर्फ डाल कर साफ कीजिये। अगर कपड़े पर से खून के दाग साफ करना हो, तो उस पर डायरेक्ट कोला डालिये और थोडी देर के लिये रहने दीजिये। फिर उसे सर्फ के पानी से धो लीजिये।
3. टॉयलेट की सफाई- कोला के प्रयोग से आप अपने बाथरूम का बाथटब, सिंक और टॉयलेट पॉट बड़ी ही आराम के साथ साफ कर सकते हैं। इन चीजों पर कोला उडेल दें और 20-30 मिनट तक के लिये रहने दें। उसके बाद टॉयलेअ ब्रश ले कर रगड़ दें और फ्लश चला दें।
4. जंग की सफाई- कोला से आप मेटल के समानों से जगं को साफ कर सकते हैं। बस करना सिर्फ यह होगा, कि रातभर कोला में जंग लगे मेटल के समान को भिगो दें और फिर सुबह उसे ब्रश से रगड कर साफ कर लें। इससे मेटल के समान पर एक अलग सी ही चमक आ जाएगी।
5. शीशे की सफाई- कार तथा घर की खिड़कियों को आप आराम से कोला से साफ कर सकते हैं। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड, गंदगी को काट देता है। इसको साफ करने के लिये कोला को शीशे पर डालिये और किसी गीले कपड़े से पोंछ दीजिये। फिर देखिये कि आपका शीशा कितना साफ हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
