Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जींस को धोएं ऐसे कि रंग न उड़े

टिप्स-
1.हमेशा ही जींस को अंदर की तरफ से पलट कर धोएं। जींस को रोज़ नहीं धोना चाहिए। यह काफी मोटे कपडे का बना हुआ होता है इसलिए इसको 4-5 बार पहनने के बाद ही धोना चाहिए।
2.इसका रंग न उडे और स्ट्रैच भी न खराब हो इसलिए इसको हल्के डिजर्जेंट में ही धोना चाहिए। ध्यान रहे कि डिजर्जेंट में ब्लीचिंग पाउडर कभी न डालें वरना कपडे़ का रंग उड सकता है।
3.हमेशा हल्की और गहरी जींस को ठंडे पानी में ही धोना चाहिए। गरम पानी में इसे धुबोना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि उससे इसका रंग उडेगा और कपड़ा भी खराब होगा। कभी भी जींस को ब्रश से न साफ करें, इसको हाथों से ही साफ करें क्योंकि ब्रश जीसं को फेड कर देगा और इसको सिकोड़ भी देगा।
4.हमेशा जींस को तीन राउड में धोना चाहिए। यानि की पहले इसे डिजर्जेंट में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें और बाद में इसे साफ पानी से 2-3 बार धो लें। जींस धोने के बाद उस पर फैबरिक साफफ्टनर लगाएं। इससे जींस का रंग की बरकरार रहेगा और उसका मटीरियल भी खराब नहीं रहेगा।
5.अगर आपको सफेद जींस साफ करनी है तो पानी में थोडा सा सफेद सिरका, अमोनिया और बेकिंग सोडा मिला लें। उसके बाद 15 मिनट के लिए जींस को उसमें भिगोने के बाद साफ करें। इससे जींस साफ भी हो जाएगी और उसमें चमक भी आएगी।
6.अगर मशीन में जींस धो रहीं हैं तो उसे ड्रायर में न सुखाएं क्योंकि इससे वह सिकुड जाती है। इसलिए उसको हमेशा हैंगर में ही टांग कर हवा में सुखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
