Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फ्रिज का रख-रखाव करें ऐसे

अगर आप ने नई-नई गृहस्थी संभाली है तो आपको जरुरत है नए टिप्स सीखने की। पर अगर आप पूरानी हैं तो आप अपने पुराने ढंग को भूल कर नई शुरुआत करें।
फ्रिज को ऐसे करें इस्तमाल-
1.गर्म भोजन न रखें- हम सब की यही आदत होती है कि हम सारे खाने को गरम कर लेते हैं और उसमें से थोडा सा ही खाते हैं। इसमें सबसे बुरी बात जो है वह यह कि आप थोडा सा खाना ले कर बाकी पूरा गरम खाना फिर से फ्रिज में ही रख देते हैं। इससे फ्रिज के कंप्रेसर पर जोर पड़ता है और जीवाणु भी पनपते हैं।
2.फ्रिज को ओवन के बगल में न रखें- भले ही फ्रिज किचन सामग्री के लिए ही बनी हो पर फिर भी उसे गैस या फिर ओवन के पास नहीं रखना चाहिए। अगर फ्रिज को बाहर से गरमी मिलेगी तो उसके बहुत सारे मौके हैं कि वह जल्द खराब हो जाएगा।
3.लगातार डिफ्रॉस्ट करें- क्या आप सोचतीं हैं कि फ्रिजर में ज्यादा बर्फ होने से फ्रिज में ज्यादा ठंडक होगी। पर ऐसा नहीं है, आपको हर चौथे दिन अपनी फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने की आवश्यकता है। अगर ऐसा संभव न हो तो इस काम को महीने में एक बार तो जरुर ही कर लिया करें।
4.भोजन को ढंक कर रखें- क्या आप जब भी फ्रिज खोलते हैं तो उसमें से हर बार एक नई महक आती है। इसका मतलब आप ठीक से फ्रिज में खाना स्टोर कर के नहीं रखते। हमेशा खाने को ठंक कर रखना चाहिए जिससे उसकी महक बाहर न आए।
5.दरवाज़ा ठीक से बंद रखें- कई लोग फ्रिज को खोलने के बाद बंद करना भूल जाते हैं जो कि उनकी बहुत बड़ी गलती होती है। जब फ्रिज खुली रहती है तो फ्रिज के कंप्रेसर को ठंडा करने में ज्यादा समय लगता है। इससे फ्रिज में रखा खाना भी खराब हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
