Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अब ऐसे करें घर से धूल-मिट्टी की छुट्टी
किसी भी ग्रहणी के लिए घर पर रोज़-रोज़ धूल-मिट्टी से जूझना बहुत ही झेलाऊ होता है। घर पर मिट्टी को साफ करना कोई छोटी बात नहीं होती है। अगर घर में धूल-मिट्टी न हो, तो आसानी से सफाई की जा सकती है। कौन सी जगहों को रोज सफाई की जरुरत है और उसे साफ करने में कितना समय लगेगा, आज हम इसी पर कुछ टिप्स देंगे।

धूल-मिट्टी को घर से दूर करने का तरीका
1. धूल को इकठ्ठा करें ना की फैलाएं- जब आप किसी ब्रश या झाडू से डस्ट को जोर जोर से साफ करते हैं, तो आप उसे साफ करने के बजाए और ज्यादा फैलाते हैं। धूल को साफ करने के लिए उसे कपड़े से पोंछ कर साफ करें, न की धूल को उड़ा कर।
2. हॉरीजोन्टल सतहों की सफाई- आपको पता होना चाहिये की टेबल के ऊपर, कैबिनेट पर और आपके बेड शीट पर धूल जमती है। कड़ी सतहों को केवल एक पोंछे में साफ करें जबकि सोफे और गद्दों को बाहर ले जा कर पीट पीट कर धूल निकालें।
3. गंदे बेड- जिस बेड पर आप सोते हैं, उसपर हफ्ते भर में काफी धूल जम जाती है। इसलिए जरुरी है कि बेड शीट और पिलो कवर को हफ्ते में एक बार जरुर चेंज करें। इसके अलावा अगर गद्दे को भी कई दिनों से सूरज की रौशनी न दिखाई हो तो वह भी जरुर करें। क्योंकि इसके अंदर भी धूल जमी रहती है।
4. कांच को गीले कपड़े से पोंछे- अक्सर कांच पर धूल जमी हुई नजर आ जाती है, जिसको साफ करने के लिए कपड़े को पानी में भिगो कर साफ किया जा सकता है। जब कांच को पोंछ लें तब एक सूखे कपड़े से उसे जरुर पोंछे क्योंकि गीले कांच पर जल्दी धूल जम जाती है।
5. चीज़ों को ढंक कर रखें- चाहे वह कीमती आभूषण हों या फिर पार्टी में जाने वाले अच्छे कपड़े। इन सबको किसी कपड़े या पेपर में रैप कर के ही रखें। इससे उन पर कभी भी धूल नहीं जमेगी और वह हमेशा नए जैसे लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
