Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ऐसे रखें घड़ी तो चलेगी सालों साल

घड़ी को ऐसे रखें-
1.जब भी आप घड़ी खरीदें तो उसके साथ मिले हुए डिब्बे को कभी न फेकें। यह कंपनी दा्रा खास घडि़यों के लिए ही बनाया जाता है जिससे की वह खराब न हों और उसका मेटल बचा रहे।
2.कभी भी अपनी घड़ी को किसी मटैलिक ब्रेसलेट या फिर भारी चूड़ी के साथ मिला कर बिल्कुल भी न रखें। क्योंकि यह घड़ी के डायल को बुरी तरह से स्क्रैच पहुंचा सकता है। अगर हाथों में घड़ी पहन रहीं हों तो कोशिश करें की उसके साथ कोई प्लास्टि या हल्के मटीरियल का कुछ पहने।
3.अगर घड़ी के डायल पर धब्बे पड़ गएं हों तो उसे कभी भी थिनर, सिरका या परफ्यूम से साफ न करें क्योकि यह रिऐक्ट कर सकते हैं और घड़ी का पूरा लुक खराब कर सकते हैं। हमेशा कोशिश करें की सर्दियों के मौसम में घड़ी का पट्टा मैटेलिक हो और गर्मियों के मौसम में पट्टा लेदर का हो।
4.जब भी घड़ी खरीदें तो ध्यान दें कि वह वाटर रेजिस्टेंट है या नहीं। क्योंकि अगर वह नमक वाले या फिर क्लोरिनेटेंड पानी के संपर्क में आएगा तो पानी घड़ी के डायल के अंदर भाप बन कर जम सकता है।
5.अगर घड़ी मैटेलिक पट्टे की है तो उसे साफ करने के लिए हमेशा मुलायम ब्रश का ही इस्तमाल करें। हमेशा सफाई करने के लिए सूखे मसलिन कपड़े का इस्तमाल करें।
6.कोई भी घड़ी क्यों न हो उसे जिस दुकान से खरीदें वहीं पर मेंटेन करवाएं। अगर आपकी घड़ी को मेंटेन्नस की जरुरत नहीं है तो भी 1-2 साल में उसे दिखवा लें और जो कुछ भी घड़ी वाला कहे उसकी सलाह को जरुर मानें।
7.घड़ी न केवल टाइम बताने का काम करती है पर वह हमारे लिए एक खूबसूरत यादगार लम्हों को याद दिलाने का भी कार्य करती है। यह किसी खास आभूषण से कम नहीं होतीं इसलिए इनका रख-रखाव हमेशा एक खास अभूषण की ही तरह होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
